Move to Jagran APP

नाइजीरिया में फंसा सिंदरी के अभियंता का शव, लाने के लिए सरकार से गुहार Dhanbad News

सिंदरी के अभय कुमार मिश्रा का शव नाइजीरिया में फंस गया है। वे वहां पर लागोस रिफाइनरी में काम करते थे। दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। लॉकडाउन के कारण हवाई सेवा बंद है।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 06:48 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 06:29 AM (IST)
नाइजीरिया में फंसा सिंदरी के अभियंता का शव, लाने के लिए सरकार से गुहार Dhanbad News
नाइजीरिया में फंसा सिंदरी के अभियंता का शव, लाने के लिए सरकार से गुहार Dhanbad News

सिंदरी, जेएनएन। सिंदरी के अभय कुमार मिश्रा का शव नाइजीरिया में फंस गया है।  वे वहां पर डेंगोट पैट्रोलियम रिफाइनरी में काम करते थे। दिल का दौरा पड़ने से  शुक्रवार (19 जून, 2020 ) को उनका निधन हो गया।लॉकडाउन के कारण हवाई सेवा बंद है। इसलिए फिलहाल उनका शव भारत लाना मुश्किल है। भारत सरकार के विशेष प्रयास से विशेष विमान से ही शव को लाया जा सकता है। इसके लिए मिश्रा के परिजनों  और सिंदरी के विधायक  इंद्रजीत  महतो ने  धनबाद जिला प्रशासन के माध्यम से  केंद्र सरकार से गुहार लगाई है।

loksabha election banner

विधायक इंद्रजीत महतो ने उपायुक्त धनबाद से आग्रह किया है कि सिंदरी के व्यक्ति अभय कुमार मिश्रा का शव नाइजीरिया से लाने की व्यवस्था की जाए। विधायक ने उपायुक्त धनबाद को अभय कुमार मिश्रा का नाईजीरिया का मृत्यु प्रमाण पत्र देते हुए इस संबंध में तत्काल पहल करने का अनुरोध किया। विधायक ने बताया कि उपायुक्त धनबाद ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

47 वर्षीय अभय कुमार मिश्रा डेंगोट पेट्रोलियम रिफाइनरी लागोस नाईजीरिया में अकाउंटेंट  का काम करते थे। 19 जून को हृदयाघात से उनकी मौत हो गई थी। अभय कुमार मिश्रा सिंदरी के पारस मिश्रा के ईकलौते पुत्र थे। पारस मिश्रा शहरपुरा स्थित आवास संख्या 81 में रहते हैं। मृतक अभय की पत्नी और दो वर्ष का एक पुत्र सिंदरी में ही रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.