मारवाड़ी युवा मंच झरिया के निर्विरोध अध्यक्ष बने श्याम सुंदर
जासं झरिया मारवाड़ी युवा मंच की झरिया शाखा के नए अध्यक्ष श्याम सुंदर साह (चार्टर्ड एकाउ
जासं, झरिया : मारवाड़ी युवा मंच की झरिया शाखा के नए अध्यक्ष श्याम सुंदर साह (चार्टर्ड एकाउंटेंट) बने हैं। श्याम सुंदर को सत्र 2021-22 के लिए अध्यक्ष चुना गया है। श्याम सुंदर विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हैं। चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी व मंच के पूर्व अध्यक्ष गणेश अग्रवाल ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन नाम थे। श्याम सुन्दर के साथ-साथ निशा शर्मा और दिनेश शर्मा। लेकिन, निशा और दिनेश ने नाम वापस ले लिया। श्याम निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गए।
...
विभिन्न संस्थाओं में काम करने का है अनुभव :
श्याम सुंदर कई संस्थाओं से जुड़कर वर्षों से समाजसेवा के कार्य करते आ रहे हैं। मंच के संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया है। मुक्तिधाम सेवा समिति के लगातार तीन वर्षों तक प्रमुख रहे। सत्यनारायण मंदिर के सचिव के रूप में सेवा दी। बाल मंडल के सचिव भी रहे। मंच के विभिन्न कार्यशालाओं के संयोजक रहे। बालिका विद्या मंदिर कोषाध्यक्ष रहे। फिलवक्त श्याम मित्र मिलन समिति के कोषाध्यक्ष भी हैं।
..
सेवा की लंबी लकीर खीचूंगा :
श्याम सुंदर ने कहा कि मंच द्वारा संचालित जिम के आधुनिकीकरण पर भी काम करना है। एक ऐसे एंबुलेंस की व्यवस्था करने पर भी विचार कर रहा हूं, जिसमें आक्सीजन एवं वेंटीलेटर जैसी सुविधाएं रहे।
..
इन्होंने दी बधाई :
मंच के निवर्तमान अध्यक्ष राजीव सांवतिया, ललित अग्रवाल, विवेक लिल्हा, विनोद अग्रवाल, सीमा अगरवाला, दीपक अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल (सभी पूर्व अध्यक्ष), मनीष शर्मा, अमित जालान, अमित भुसानिया, अभिषेक अग्रवाल, बीरेन्द्र अग्रवाल, विशाल पलसानिया, नीरज अग्रवाल, दिनेश शर्मा, निखिल खंडेलवाल आदि ने नए अध्यक्ष को बधाई दी है।