Move to Jagran APP

Shramik Special Train: मंगलौर से 1423 प्रवासियों को लेकर धनबाद पहुंची श्रमिक स्पेशल, सबसे ज्यादा गिरिडीह के

ट्रेन में झारखंड के विभिन्न जिलों के 1420 प्रवासी श्रमिक तथा उड़ीसा के सुंदरगढ़ गंजाम एवं पश्चिम बंगाल के मालदा के एक-एक प्रवासी श्रमिक सवार थे। धनबाद पहुंचने पर स्वागत किया गया।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 07:48 PM (IST)Updated: Sun, 17 May 2020 07:48 PM (IST)
Shramik Special Train: मंगलौर से 1423 प्रवासियों को लेकर धनबाद पहुंची श्रमिक स्पेशल, सबसे ज्यादा गिरिडीह के
Shramik Special Train: मंगलौर से 1423 प्रवासियों को लेकर धनबाद पहुंची श्रमिक स्पेशल, सबसे ज्यादा गिरिडीह के

धनबाद, जेएनएन। लॉकडाउन में फंसे मंगलौर से 1423 प्रवासी श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन संख्या 06156 रविवार को 17.35 बजे धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। 24 बोगियों वाली विशेष ट्रेन में पलामू, गिरिडीह, लोहरदगा, गढ़वा सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के 1420 प्रवासी श्रमिक तथा उड़ीसा के सुंदरगढ़, गंजाम एवं पश्चिम बंगाल के मालदा के एक-एक प्रवासी श्रमिक धनबाद पहुंचें।

loksabha election banner

प्रवासी श्रमिकों को सबसे आगे और सबसे पीछे वाली बोगी से शारीरिक दूरी बनाकर प्लेटफार्म पर उतारा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइजर से हैंड वॉश कराए गए और मास्क दिया गया। फूल देकर झारखंड में उनका स्वागत हुआ और फूड पैकेट एवं पानी देकर उन्हें संबंधित जिले की बसों में बैठाया गया।

यहां के पहुंचे प्रवासी श्रमिक

बोकारो के 9, चतरा, जामताड़ा तथा पश्चिम सिंहभूम के एक-एक, देवघर के 17, दुमका के 51, गढ़वा के 114, गिरिडीह के 567, गोड्डा के 19, गुमला के 23, हजारीबाग के 16, कोडरमा के 27, लातेहार के 52, लोहरदगा के 7, पलामू के 400, रामगढ़ के 3, रांची के 18, साहिबगंज के 92, सिमडेगा के 2 तथा उड़िसा के सुंदरगढ़ व गंजाम तथा पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक-एक प्रवासी श्रमिक धनबाद पहुंचे।

प्रवासी श्रमिकों को संबंधित जिले में भेजने के लिए 71 वाहनों का किया गया प्रबंध

झारखंड के विभिन्न जिलों तथा उड़ीसा के सुंदरगढ़ और गंजाम तथा पश्चिम बंगाल के मालदा के प्रवासी श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव ने 71 वाहनों का प्रबंध किया। इसमें 54 बड़ी बस, 6 छोटी बस तथा 11 छोटे वाहन का प्रबंध किया गया। छोटे वाहन से चतरा, जामताड़ा, रामगढ़, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सुंदरगढ़, गंजाम तथा मालदा के प्रवासी श्रमिकों को भेजा गया। बोकारो, हजारीबाग, लोहरदगा, रांची के प्रवासी श्रमिकों को छोटी बस से भेजा गया। दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, कोडरमा, लातेहार के प्रवासी श्रमिकों को बड़ी बस एवं छोटे वाहन तथा छोटी बस से उनके गंतव्य तक भेजा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.