Move to Jagran APP

राहत की रेल... तेलंगाना से 1505 प्रवासियों को लेकर फिर आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन, सबसे ज्यादा गिरिडीह के 441 Dhanbad News

Bolaram-Dhanbad Shramik special train तेलंगाना राज्य के बोलारम स्टेशन से धनबाद पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 07622 में झारखंड के विभिन्न जिलों के 1505 प्रवासी थे।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 16 May 2020 09:43 AM (IST)Updated: Sat, 16 May 2020 09:43 AM (IST)
राहत की रेल... तेलंगाना से 1505 प्रवासियों को लेकर फिर आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन, सबसे ज्यादा गिरिडीह के 441 Dhanbad News
राहत की रेल... तेलंगाना से 1505 प्रवासियों को लेकर फिर आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन, सबसे ज्यादा गिरिडीह के 441 Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। धनबाद के 142 तथा झारखंड के गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग, दुमका सहित अन्य जिलों के 1363 प्रवासी श्रमिकों को लेकर 24 बोगियों वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन संख्या 07622 बोलारम (तेलंगाना) से चलकर आज सुबह धनबाद पहुंची। ट्रेन में कुल 1505 प्रवासी श्रमिक धनबाद पहुंचे।

loksabha election banner

प्रवासी श्रमिकों को सबसे आगे और सबसे पीछे की बोगी से प्लेटफॉर्म पर उतारा गया। ट्रेन से उतरते ही उनके बीच शारीरिक दूरी का पालन करते हुए एक एक श्रमिक को कतारबद्ध तरीके से बाहर निकाला गया। प्लेटफार्म से बाहर आने वाले श्रमिकों की सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सेनीटाइजर से हैंड वॉश कराया गया। झारखंड में उनका स्वागत करते हुए गुलाब फूल दिया गया। अंत में अल्पाहार और पानी देकर प्रवासी श्रमिकों को उनके संबंधित जिले की बस में बैठाया गया। श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने 49 बड़ी बस, 9 छोटी बस तथा 7 छोटे वाहन का प्रबंध किया। 

धनबाद के 142 तथा झारखंड विभिन्न जिलों के 1363 प्रवासी श्रमिक

बोलारम से पहुंची स्पेशल ट्रेन संख्या 07622 में धनबाद सहित झारखंड के विभिन्न जिलों के 1505 प्रवासी श्रमिक पहुंचे। इसमें धनबाद के 142, बोकारो के 132, चतरा के 4, देवघर के 56, दुमका के 89, पूर्वी सिंहभूम के 20, गढ़वा के 16, गिरिडीह के 441, गोड्डा के 211, गुमला के 9, हजारीबाग के 120, जामताड़ा के 75, खूंटी के 4, कोडरमा के 33, लातेहार के 23, लोहरदगा के 11, पाकुड़ के 48, पलामू के 23, रामगढ़ के 7, रांची के 11, साहेबगंज के 18, सरायकेला खरसावां का 1, सिमडेगा के 4 तथा पश्चिम सिंहभूम के 7 प्रवासी श्रमिक धनबाद पहुंचे।

उपायुक्त अमित कुमार के निर्देश पर रेलवे स्टेशन में नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। चतरा, बोकारो, दुमका, देवघर के लिए जिला गव्य विकास पदाधिकारी, गोड्डा, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम के लिए जिला पशुपालन पदाधिकारी, गिरिडीह के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा के लिए जिला उद्यान पदाधिकारी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू तथा रामगढ़ के लिए जिला मत्स्य पदाधिकारी, रांची साहिबगंज, सरायकेला, सिमडेगा पश्चिमी सिंहभूम के लिए जिला भू संरक्षण पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.