Move to Jagran APP

जेल से खेल... शूटर अमन ने रांची के होटवार जेलर को मारने की रची थी साजिश, पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा

मार्च 2017 में धनबाद के डिप्टी मेयर नीरज सिंह और उनके तीन सहयोगियों को गोलियों से भून दिया गया था। इसी मामले में धनबाद पुलिस ने अमन सिंह को यूपी से पकड़ा था। धनबाद जेल में बंद होने के बाद अमन ने अंदर से ही आपराधिक खेल शुरू किया।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2021 09:17 AM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 01:49 PM (IST)
लखनऊ से गिरफ्तार अभिनव सिंह, होटवार जेल और शूटर अमन सिंह ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। झरिया की विधायक पूर्णिमा सिंह के पति धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या में आरोपित शूटर अमन सिंह ने सनसनीखेज खुलासा किया है। वह धनबाद जेल में बंद था तो यहां के जेलर को जान से मारने की धमकी दी थी। यहां से रांची स्थित होटवार सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया तो वहां भी जेल प्रशासन से पंगा लिया। जेल से ही होटवार जेलर की हत्या का प्लान बना डाला। इसके लिए अपने खास गुर्गे अभिनव प्रताप सिंह को टास्क दिया था। हालांकि यह प्लान सिरे नहीं चढ़ सका। प्लान का उद्देश्य राजधानी रांची में खौफ पैदा करना था ताकि अमन गिरोह को रंगदारी में हिस्सेदारी मिल सके। 

loksabha election banner

पूछताछ में अमन ने धनबाद पुलिस की दी सनसनीखेज जानकारी

रांची जेल में बंद शूटर अमन सिंह को रिमांड पर लेकर धनबाद पुलिस ने पूछताछ की। यह पूछताछ लखनऊ से अभिनव सिंह की गिरफ्तारी के बाद हुई। पुलिस ने अमन और अभिनव दोनों से पूछताछ की। उद्योगपतियों से रंगदारी मांगने के मामले में लखनऊ में गिरफ्तार अभिनव सिंह ने धनबाद पुलिस के समक्ष कई आपराधिक घटनाओं में शामिल होने की बात मानी। उसने रांची में दशहत फैलाने को होटवार जेल के जेलर को मारने की साजिश रची थी। अमन सिंह ने अभिनव को इसकी जिम्मेदारी सौंपी थी।

विधायक ढुलू के इलाके में कोयले का कारोबार जमाना चाहता अमन

अमन कोयला के कारोबार में डीओ लगाने की सोच रहा था। बाघमारा के विधायक ढुलू महतो के क्षेत्र से वह कोयला उठाने की कोशिश में था। इसलिए उनके करीबी राजेश गुप्ता की हत्या की साजिश रची थी। राजेश की हत्या के लिए अभिनव ने आठ दिन तेतुलमारी में रहकर रेकी की थी। वह रवि ठाकुर के घर ठहरा था। दो पिस्टल और दस मैगजीन लेकर अभिनव उप्र से आया था। पल्सर बाइक की व्यवस्था रवि ने की थी। जिस जिन हत्या करनी थी, उस दिन काफी भीड़ थे। इस कारण काम नहीं हो पाया और वह बम फेंककर भाग गया था।  अभिनव ने बताया कि मां अंबे आउटसोॄसग के मैनेजर और उसके ड्राइवर पर भी उसने गोली चलवाई थी। गोविंदपुर सिटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग में शामिल था। जीएम रेड्डी की गाड़ी पर फायरिंग और व्यवसायियों से रंगदारी मांगने में भी उसकी भूमिका थी। अभिनव ने बताया कि अमन ने कई बार उसकी मदद की। इस कारण वह उसके एक इशारे पर कुछ भी कर सकता है।

अमन सिंह और अभिनव प्रताप सिंह ने पूछताछ के दौरान काफी सारी बातें बताई हैं। इस आधार पर जांच की जाएगी। जांच प्रभावित न हो इसे देखते हुए सब कुछ नहीं बताया जा सकता है। यह स्पष्ट हो गया कि कुछ को इनलोगों ने वाट्सएप कॉल कर धमकाया था।

- असीम विक्रांत मिंज, एसएसपी, धनबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.