Move to Jagran APP

धनबाद को फिर झटका, सात से महुदा होकर चलेगी हावड़ा-रांची इंटरसिटी

जागरण संवाददाता धनबाद रेलवे ने सात सितंबर से कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की घोषणा कर दी है। इनमें हावड़ा-रांची इंटरसिटी बोकारो-रांची पैसेंजर और बरकाकाना से आद्रा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस दोनों ओर से रविवार सोमवार और मंगलवार को चलेगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Sep 2021 07:10 AM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 07:10 AM (IST)
धनबाद को फिर झटका, सात से महुदा होकर चलेगी हावड़ा-रांची इंटरसिटी

जागरण संवाददाता, धनबाद : रेलवे ने सात सितंबर से कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की घोषणा कर दी है। इनमें हावड़ा-रांची इंटरसिटी, बोकारो-रांची पैसेंजर और बरकाकाना से आद्रा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस दोनों ओर से रविवार, सोमवार और मंगलवार को चलेगी। अन्य दोनों पैसेंजर ट्रेनें प्रतिदिन चलेंगी। इस बार भी हावड़ा-रांची इंटरसिटी को महुदा होकर चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन धनबाद होकर नहीं चलेगी।

loksabha election banner

इससे पहले सप्ताह में तीन दिन इंटरसिटी धनबाद होकर चलती थी। 15 जून 2017 को धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन बंद होने के बाद इस ट्रेन को डायवर्ट कर दिया गया। बाद में डीसी लाइन पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने के बाद भी ट्रेन धनबाद होकर नहीं चली। अब एक बार फिर इसे महुदा होकर ही चलाने की घोषणा हुई है।

----

ट्रेनों का टाइम टेबल

- 08627 हावड़ा-रांची इंटरसिटी हावड़ा से दोपहर 12 बजे खुलेगी। शाम 6:38 पर महुदा, रात 7:55 पर बोकारो और रात 10:15 पर रांची पहुंचाएगी।

- 08628 रांची-हावड़ा इंटरसिटी रांची से सुबह 5:40 पर खुलेगी। सुबह 7:45 पर बोकारो, सुबह 8:50 पर महुदा होकर दोपहर 3:10 पर हावड़ा पहुंचेगी।

- 58033 बोकारो-रांची पैसेंजर बोकारो से सुबह 9:10 बजे खुलेगी और दोपहर 12:20 पर रांची पहुंचेगी।

- 58034 रांची-बोकारो पैसेंजर रांची से शाम 3:55 पर खुलेगी और शाम 7:15 पर बोकारो पहुंचाएगी।

- 68041 आद्रा-बरकाकाना पैसेंजर आद्रा से अलसुबह 4:55 पर खुलेगी और सुबह 9:45 पर बरकाकाना पहुंचेगी।

68042 बरकाकाना-आद्रा पैसेंजर बरकाकाना से दोपहर 2:05 पर खुलेगी और शाम 7:15 पर आद्रा पहुंचाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.