JMM President के नजदीकी शंभू यादव का निधन, 40 साल से पारिवारिक सदस्य के रूप में थे साथ
झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के नजदीकी शंभू यादव का निधन हो गया है। उनका सीएमसीएच वेल्लोर में इलाज चल रहा था। इलाज के दाैरान निधन हो गया। उनका शव गुरुवार को बोकारो लाया गया। यादव के निधन पर झामुमो नेताओं ने गहरा शोक जताया है।
जागरण संवाददाता, बोकारो। झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के नजदीकी शंभू यादव का निधन हो गया है। यादव का सीएमसीएच वेल्लोर में इलाज चल रहा था। इस दाैरान निधन हो गया। उनका शव गुरुवार सुबह बोकारो लाया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम यात्रा बड़ी संख्या में झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। झामुमो नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए शंभू के निधन को पार्टी के लिए बड़ा धक्का बताया है।
अपार दुःख
झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो के वरिष्ठ नेता आदरणीय शम्भू यादव जी चैन्नई स्थित CMC वेल्लोर में इलाज के दौरान निधन.... आज बोकारो सेक्टर 4 उनके आवास में पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन।
परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दे
विनम्र श्रद्धांजलि@HemantSorenJMM@JmmJharkhand pic.twitter.com/0CZwJ5BXF0— Mantu yadav (@MantuyadavJMM) October 14, 2021
40 साल से शिबू के थे साथ
शंभू यादव पिछले चालीस साल से झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के साथ थे। वह परिवार के सदस्य की तरह थे। झामुमो अध्यक्ष के बोकारो आवास की पूरी जिम्मेवारी यादव के हाथों में थी। आवास की पूरी देखरेख करने के साथ तमाम घरेलू कार्यों का संपादन करते थे। झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए भी एक कड़ी थे। उनके संदेश को झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन तक पहुंचाते थे।
यूपी के बलिया के थे मूल निवासी
शंभू यादव यूपी के बलिया जिले के करण छपरा के मूल निवासी थे। वे बचपन से ही शिबू सोरेन के साथ थे।