डिगवाडीह में सीनियर थ्रो बाल प्रतियोगिता आज से, कई राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे
जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिगवाडीह में शनिवार से सीनियर थ्रो बाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

संस, जामाडोबा : जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिगवाडीह में शनिवार से 31 वीं सीनियर थ्रो बाल फेडरेशन कप प्रतियोगिता शुरू हो रही है। शुक्रवार को थ्रो बाल आयोजन समिति की बैठक स्कूल परिसर में हुई। बैठक में प्रतियोगिता को सफल बनाने पर चर्चा की गई। कई प्रदेशों से आए खिलाड़ियों को स्कूल व कई अन्य जगहों पर ठहराया गया है। हरियाणा, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मेजबान झारखंड की पुरूष व महिला टीम आ चुकी है। झारखंड थ्रो बाल संघ के महासचिव संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शनिवार के तीन बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।
मुख्य अतिथि सिफर सिफर धनबाद के निदेशक पीके सिंह होंगे। मौके पर जेएनएमएस स्कूल के निदेशक डाक्टर आरएन चौबे, प्राचार्या रुना दुबे, थ्रो बाल फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव नरेश मान, संयुक्त सचिव नीरज कुमार, अजय चौबे, राहुल आनंद, शब्बीर अख्तर, सिद्धार्थ कर्मकार, नंदन सिंह, एनके शर्मा, ब्रह्मदेव यादव, दिनेश यादव, चेतन अग्रवाल, अमित बनर्जी, रितु यादव आदि थे।
----------------- डिनोबिली स्कूल भूली में शतरंज प्रतियोगिता का शुरू
संस, निचितपुर: डिनोबली स्कूल भूली में शुक्रवार को शतरंज प्रतियोगिता शुरू हुई। 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। उन्हें स्वस्थ रहने के लिए योग की महत्ता की जानकारी दी गई। इस दौरान कई आसन कराते हुए उसके महत्व की जानकारी दी गई। शतरंज प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा बाद में की जाएगी। प्राचार्य फादर सेबेस्टीयन पुथेनपुरा, संयोजक फादर विसेंट भेंगरा, उप प्राचार्य नायला हसन, तहेरा नाजरीन, कलोल कुमार सामंतो, मधु कुमारी, शक्ति महतो, प्रशांत कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
Edited By Jagran