Independence Day 2021 PHOTOS: तस्वीरों में देखिए धनबाद के विभिन्न जगहों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की झलक
धनबाद के शहर से लेकर गांव तक में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह ध्वजाराेहण किया गया। धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह ने सुबह नौ बजे गोल्फ ग्राउंड में बड़े ही आन बान व शान से तिरंगा लहराया।
जागरण संवाददाता, धनबाद: धनबाद के शहर से लेकर गांव तक में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह ध्वजाराेहण किया गया। धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह ने सुबह नौ बजे गोल्फ ग्राउंड में बड़े ही आन, बान व शान से तिरंगा लहराया। इसके बाद उपायुक्त ने समाहरणायल में भी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर धनबाद एसएसपी संजीव कुमार के अलावा सिटी एसपी आर रामकुमार भी उपस्थित थे। धनबाद के जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग जगह में तिरंगे लहराया। कोविड को लेकर धनबाद में पिछले दो बार से स्वतंत्रता दिवस में लोगों की भीड़ सार्वजनिक जगहों पर कम ही रही। इसके बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी। बच्चों से लेकर बड़े तक अपने-अपने अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया।
धनबाद स्टेशन परिसर में टैक्सी स्टैंड में ध्वाजारोहण करती झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह। (अमित सिन्हा)