Move to Jagran APP

ठंड की दस्तक से गिरने लगा तापमान, सुबह-सुबह छा रहा कोहरा; शिक्षा विभाग ने बदला स्कूलों का समय Dhanbad News

सुबह धनबाद की सड़कों पर घना कोहरा छा गया। तापमान गिरने और कोहरा के कारण ठंड बढ़ने लगी है। इसके मद्देनजर शिक्षा विभाग ने भी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 12:45 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 05:44 PM (IST)
ठंड की दस्तक से गिरने लगा तापमान, सुबह-सुबह छा रहा कोहरा; शिक्षा विभाग ने बदला स्कूलों का समय Dhanbad News
ठंड की दस्तक से गिरने लगा तापमान, सुबह-सुबह छा रहा कोहरा; शिक्षा विभाग ने बदला स्कूलों का समय Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कोयलांचल में ठंड से दस्तक दे दी है। सुबह-सुबह कोहरा छा रह है। इससे तापमान गिरने लगा है। सोमवार सुबह धनबाद शहर की सड़कों पर घना कोहरा छा गया। तापमान गिरने और कोहरा के कारण ठंड बढ़ने लगी है। इसके मद्देनजर शिक्षा विभाग ने भी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया है। मंगलवार यानी 5 नवंबर से परिवर्तित समय के अनुसार स्कूलों में पढ़ाई होगी। ऐसा बच्चों को ठंड से बचाने के लिए किया गया है।

loksabha election banner

मौसम में आए बदलाव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया है। 5 नवंबर से 28 फरवरी 2020 तक यह बदलाव प्रभावी रहेगा। विभागीय निर्देश के अनुसार पहली से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगी। डीएसई इंद्र भूषण सिंह ने इस संबंध में सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.