Move to Jagran APP

Satish Singh Murder Case: सतीश की हत्या धनबाद विधायक के लिए व्यक्तिगत क्षति, जानिए वारदात के पीछे की कहानी

Satish Singh Murder Case बड़ा सवाल यह है कि हत्या का कारण क्या है ? हत्या के पीछे किन लोगों का हाथ है ? क्या धनबाद पुलिस (Dhanbad Police) हत्याकांड के राज को खोल पाएगी।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 09:33 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 09:45 AM (IST)
Satish Singh Murder Case: सतीश की हत्या धनबाद विधायक के लिए व्यक्तिगत क्षति, जानिए वारदात के पीछे की कहानी
Satish Singh Murder Case: सतीश की हत्या धनबाद विधायक के लिए व्यक्तिगत क्षति, जानिए वारदात के पीछे की कहानी

धनबाद, जेएनएन। Satish Singh Murder Case भाजपा (BJP Dhanbad) के केंदुआ मंडल के उपाध्यक्ष सतीश सिंह की हत्या के 48 घंंटे बाद भी धनबाद पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। दूसरी तरफ सतीश की हत्या से धनबाद जिला भाजपा के तमाम नेता और कार्यकर्ता मर्माहत हैं और आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। धनबाद के विधायक राज सिन्हा (Raj Sinha MLA BJP) के लिए तो सतीश की हत्या व्यक्तिगत क्षति है। विधायक ने खुद सोशल मीडिया फेसबुक पर टिप्पणी की है-सतीश सिंह जी की हत्या मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इन सबके बीच बड़ा सवाल यह है कि हत्या का कारण क्या है ? हत्या के पीछे किन लोगों का हाथ है ? क्या धनबाद पुलिस (Dhanbad Police) हत्याकांड के राज को खोल पाएगी। 

loksabha election banner

शहर के भीड़-भाड़ इलाके में दिनदहाड़े हत्या पुलिस के लिए चुनाैती

शूटर बाइक पर सवार होकर आते हैं। बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के विकासनगर रोड, मटकुरिया में दिनदहाड़े भाजपा नेता सतीश सिंह को शूट कर चले जाते हैं। यह सब सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड होता है। हत्यारे दो बाइक पर सवार रहते हैं। एक अपराधी बाइक को ड्राइव कर रहा है। उसके पीछे बैठा शूटर सतीश को नजदीक से गोली मार गुजर जाता है। उसके पीछे-पीछे एक बाइक पर दो अपराधी कवर करते हुए चलते हैं। 19 अगस्त, 2020 को साढ़े तीन बजे के करीब घटना घटती है। इसके बाद से ही पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के लिए सक्रिय है। पुलिस ने केंदुआ से लेकर सरायढेला तक का चप्पा-चप्पा छान मारा है। पुलिस तीन बिंदुओं को केंद्रित कर अनुसंधान कर रही है-जमीन कारोबार, आउटसोर्सिंग विवाद और एक अन्य कारण। एक प्रभावी राजनीतिक शक्ति हत्याकांड को अन्य कारण की तरफ मोड़ना चाहती है। हालांकि पुलिस का मुख्य रूप से ध्यान आउटसोर्सिंग विवाद पर है। आउटसोर्सिंग को ही ध्यान में रख अनुसंधान की दिशा जा रही है। पुलिस के लिए हत्याकांड का खुलासा करना बड़ी चुनाैती है। 

धनबाद के भाजपा विधायक के लिए बड़ा झटका

सतीश सिंह की हत्या धनबाद के भाजपा विधायक के लिए बड़ा झटका है। केंदुआ, करकेंद और कुस्तोर इलाके में सतीश विधायक के मजबूत स्तंभ थे। आउटसोर्सिंग कंपनियों में विधायक की पैठ बढ़ाने में लगे थे। यह कई लोगों को नागवार गुजर रहा था। माैका मिलते ही सतीश को रास्ते से हटा दिया। सतीश के जाने से आउटसोर्सिंग क्षेत्र में विधायक की पकड़ कमजोर होगी। विधायक ने फेसबुक पर लिखा है-धनबाद के केंदुआ मंडल उपाध्यक्ष भाई सतीश सिंह जी की दिनदहाड़े अपरोधियों द्वारा धनबाद शहर के व्यस्ततम इलाके में गोली मारकर हत्या निंदनीय घटना है। यह हत्या मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.