चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में कोहराम, गंभीर मंथन और बदलाव की उठी मांग
कांग्रेस में बदलाव बहुत जरुरी है। यह युवाओं को आगे लाने से ही होगा। आज युवा व महिलाएं पहले से अधिक जागृत हो चुके हैं। यह चुनाव में देखने को मिला।
By Edited By: Published: Fri, 24 May 2019 06:20 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 09:31 AM (IST)
झरिया, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में देश में भाजपा को मिले प्रचंड जनादेश व कांग्रेस की पराजय के लिए आलाकमान जिम्मेवार है। इसके लिए उन्हें गंभीर मंथन करना होगा। पीएम मोदी अपने एजेंडे पर काम करते हुए ही देश के करोड़ों लोगों खासकर महिलाओं व युवाओं का समर्थन पाया है। यह बात धनबाद के पहले सांसद पीसी बोस के पुत्र 90 वर्षीय वयोवृद्ध शंकर बोस ने शुक्रवार को कही।
बोस ने कहा कि कांग्रेस में बदलाव बहुत जरुरी है। यह युवाओं को आगे लाने से ही होगा। आज युवा व महिलाएं पहले से अधिक जागृत हो चुके हैं। यह चुनाव में देखने को मिला। दोनों काफी उत्साहित थे। इसका परिणाम भी देखने को मिला। यह मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना, कौशल विकास योजना आदि की ही देन है। कहा कि 10-15 वर्षों में कांग्रेस को देश में सरकार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगा। मालूम हो कि वयोवृद्ध शंकर का पूरा परिवार कांग्रेसी विचारधारा का है। पार्टी के प्रति पूरी तरह से समर्पित होकर आज भी आमलापाड़ा झरिया में रहते हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें