Move to Jagran APP

थम नहीं रही अफवाहें, तड़के बच्चा चोर समझ मजदूर की पिटाई Dhanbad News

मंडल करीब 4 बजे कोला कुसमा स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। मॉर्निंग वाक पर निकले कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझ शोर बचा दी। इसके बाद आस-पास के लोग जुट गए।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 01:06 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 01:06 PM (IST)
थम नहीं रही अफवाहें, तड़के बच्चा चोर समझ मजदूर की पिटाई Dhanbad News
थम नहीं रही अफवाहें, तड़के बच्चा चोर समझ मजदूर की पिटाई Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। पुलिस और सामाजिक संगठनों की ओर से जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी बच्चा चोर की अफवाहें थम नहीं रही हैं। शहर के सरायढेला क्षेत्र में सोमवार तड़के लोगों ने मजदूर बिष्णु मंडल को बच्चा चोर के शक में पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने माैके पर पहुंच कर उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है।

loksabha election banner

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंडल करीब 4 बजे कोला कुसमा स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। मॉर्निंग वाक पर निकले कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझ शोर बचा दी। इसके बाद आस-पास के लोग जुट गए। उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंच गई। मजदूर को भीड़ से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बिष्णु मंडल ट्रक से बालू अनलोड करने का काम करता है। मेमको मोड़ में बाल लेकर आने वाले ट्रकों को रात में ही अनलोड किया जाता है। वह बालू अनलोड करने के बाद अपने रिश्तेदार विनोद मंडल के घर जा रहा था। इसी दाैरान उन्मादी हिंंसा का शिकार हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.