फिर समरेश ने ठोकी ताल, कहा- राष्ट्रीय पार्टियों से हुआ मोहभंग, निर्दलीय लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टी के नेता रेस हैं। बुधवार को राज्य के पूर्व मंत्री समरेश सिंह मासस के पूर्व सांसद एके राय की सुध लेने नुनीडीह पहुंचे।
By Edited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 11:15 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 01:06 PM (IST)
संवाद सहयोगी, जामाडोबा: आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टी के नेता रेस हैं। बुधवार को राज्य के पूर्व मंत्री समरेश सिंह मासस के पूर्व सांसद एके राय की सुध लेने नुनीडीह पहुंचे। पूर्व मंत्री समरेश ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
समरेश ने इसके बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया। कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों से उनका मोह भंग हो चुका है। धनबाद लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद के साथ मंच साझा कर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। समरेश के एलान से जिले की राजनीति में गरमाहट आ गई है। राष्ट्रीय पार्टी भाजपा व कांग्रेस के नेताओं की नींद हराम हो गई है। समरेश ने कहा कि इससे पूर्व कांग्रेस हाई कमान से वार्ता हुई थी कि उनके पुत्र संग्राम सिंह धनबाद से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन वार्ता विफल होने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का हमने निर्णय लिया। मौके पर वाईएन उपाध्याय, महेंद्र सिंह मीनू आदि थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें