पुण्यतिथि पर याद किए गए मजदूर नेता सकलदेव सिंह
सिजुआ तेतुलमारी लोयाबाद लोयाबाद कोलियरी कार्यालय परिसर विवेकशील विद्या मंदिर वेस्ट मोद
सिजुआ, तेतुलमारी, लोयाबाद : लोयाबाद कोलियरी कार्यालय परिसर, विवेकशील विद्या मंदिर वेस्ट मोदीडीह व भदरीचक में शनिवार को बिहार जनता खान मजदूर संघ (बिजखामसं) के संस्थापक शहीद सकलदेव सिंह की पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप में मनाई गई। लोयाबाद में संघ के महामंत्री व उनके पुत्र रणविजय सिंह, पूर्व विधायक ओपी लाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, रवींद्र वर्मा, अभिषेक सिंह, रमेश सिंह, शमशेर आलम, विश्वविजय सिंह, पवन महतो, पीओ एके सिंह, जेके जयसवाल, मधुसूदन शर्मा आदि ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। रणविजय ने कहा कि उनके पिता जीवन भर गरीब व कमजोर वर्ग के अलावे मजदूरों के सेवा में सदैव तत्पर रहे। वे भी अपने पिता के आदर्शों पर चलकर मजदूरों को हक और न्याय दिलाने के लिए तत्पर रहेंगे। कांग्रेस नेत्री शाहिदा कमर, शौकत खान, सोनू झा, इश्तियाक अहमद, भोला यादव, राजा राय, फिरोज अहमद, मो. मुमताज, सुरेश यादव, विक्रम पासवान आदि मौजूद थे। वेस्ट मोदीडीह स्थित विवेकशील विद्या मंदिर विधालय परिसर में सकलदेव सिंह की तस्वीर पर फूल अर्पित किया। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। विधायक मथुरा प्रसाद महतो, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, जीएम जितेंद्र मल्लिक, सुनील निगम, आशुतोष द्विवेदी, पार्षद छोटू सिंह, नंदूलाल सेनगुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, संजय चौधरी, युसूफ अंसारी, केआर सत्यार्थी, मनीष राय, चंदन महतो, ब्रह्मदेव साहू आदि शामिल थे।
भदरीचक स्थित बिजखामसं के कार्यालय में मजदूर नेता स्व. सकलदेव सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर अरमान मल्लिक, नेहाल सिद्दीकी, अंसारउल हक, पप्पू अंसारी, गुड्डू अंसारी, रिजवान अंसारी, वाजिद खान आदि उपस्थित थे।