Move to Jagran APP

Sahebganj Crime News: किशोरी को दिन भर दिखाया मेला, रात में कर दिया गंदा खेला; पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल

तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। इलाके का ही युवक रंजीत कुमार पंडित पहले उसे बहलाकर मेला दिखाने ले गया। बाद में उसे घर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 14 Mar 2021 01:32 PM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 01:32 PM (IST)
Sahebganj Crime News: किशोरी को दिन भर दिखाया मेला, रात में कर दिया गंदा खेला; पुलिस ने आरोपित को भेजा जेल
युवक ने नाबालिग को मेला दिखाकर दुष्कर्म किया ( प्रतीकात्मक फोटो)।

साहिबगंज, जेएनएन। जान-पहचान के रंजीत ने किशोरी को मेला घूमने का प्रस्ताव दिया। मेला देखने की बात पर 15 वर्षीय किशोरी राजी हो गई। दोनों साथ-साथ मेला देखने निकल गए। दिनभर मुंडली मेला में घूमते रहे। किशोरी को अंदाजा भी नहीं था कि युवक की मंशा उसके प्रति गलत है। इसलिए वह मेला घूमने के बाद अपने घर गई। युवक ने शाम को बुलाया तो फिर आ गई। अबकी किशोरी को अपने घर ले गया। फिर गंदा खेल खेल गया। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

loksabha election banner

तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। इलाके का ही युवक रंजीत कुमार पंडित पहले उसे बहलाकर मेला दिखाने ले गया। बाद में उसे घर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।  लड़की ने पुलिस को बताया कि युवक उसे मुंडली मेला घुमाने ले गया था। मेला दिखाकर शाम छह बजे घर छोड़ दिया। कुछ देर बाद पुन: आया। उसको बहलाकर अपने घर ले गया वहां पूरी रात उसके साथ ज्यादती की। उसे चेतावनी दी कि किसी को कुछ मत बताना। वह सुबह घर पहुंचा देगा।

शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे युवक ने उसे उसके घर के पास ले जाकर छोड़ दिया। घर में स्वजनों ने पूछा कि वह कहां थी। सभी परेशान थे। वह रो पड़ी, सारी जानकारी घरवालों को दी। तब मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। तीनपहाड़ थाना प्रभारी रामानुज वर्मा ने बताया कि आरोपित युवक को छापेमारी कर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया वहां सेन्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.