Sahebganj Suicide News: बरहड़वा में अपनी पत्नी और नाती की हत्या कर अधेड़ ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sahebganj Suicide News साहिबगंज जिले के बरहड़वा में हत्या और आत्महत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और नाती की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली है।
साहिबगंज, जेएनएन। Sahebganj Suicide News बरहड़वा थाना क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की रात 52 वर्षीय नुुपूर चंद्र दास ने चाकू से गोदकर 45 वर्षीय अपनी पत्नी वंदना दास और दस वर्षीय जीत कुमार मंडल की हत्या कर दी। इसके बाद स्वयं भी जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने तीनों के शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है। एसडीपीओ पीके मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का है। जांच की जा रही है।
रविवार सुबह जैसे की आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली इलाके में सनसनी फैल गई। हादसे को अंजाम देने वाले नुपूर चंद्र दास के घल लोगों की भीड़ लग गई। दास चाय की दुकान चलाता था। उसे दो बेटी व एक बेटा है। दोनों बेटी की शादी हो चुकी है लेेकिन बड़ी बेटी अपने पति व दो बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी। इस वजह से नुपूर व पत्नी वंदना दास में अक्सर विवाद होता था। शनिवार की रात नुपूर चंद्र अपनी पत्नी व नाती-नतनी के साथ अपने कमरे में सोया था। रात दो बजे के करीब पति पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद नुपुर ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। शोर सुनकर पास में सोया नाती जीत कुमार उठ गया। उसने रोना शुरू कर दिया। इसे देख नुपुर ने उसकी भी गलाकाट कर हत्या कर दी। इसी क्रम में उसकी नतनी भी उठ गयी लेकिन वह डर के मारे एक कमरे में दुबक गई। पत्नी व नाती की हत्या करने के बाद नुपुर ने स्वयं भी जहर पीकर जान दे दी। सुबह होने पर उसकी नतनी ने बगल के कमरे में सोए अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दुकान में सोए नुपुर के बेटे व पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही रविवार सुबह घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। शवों का पंचनामा कराया तथा उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीपीओ पीके मिश्रा ने भी पहुंचकर मामले की जानकारी ली।