Deoghar News: चंगा होने की चाह में मजार पर पहुंचे युवक ने तोड़ा दम, स्वजनों ने किया हंगामा
मृतक के पिता अर्जुन धोबी ने बताया कि उसके बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज रांची में चल रहा था। उसकी बेहतर स्वास्थ कामना को को लेकर वह मजार पहुंचा था। यहीं अचानक उसकी मौत हो गई।
सारठ(देवघर), जेएनएन। झारखंड के देवघर जिले के सारठ के शाह मोहल्ला स्थित बाबा मखदूम शाह की मजार पर स्वजनों के साथ मन्नत मांगने आए एक युवक की मौत हो गई। मृतक 28 वर्षीय रवींद्र रजक गिरिडीह के सरिया स्थित सबलपुर गांव का रहने वाला था। वहीं युवक की मौत के बाद शव को घर तक पहुंचाने की मांग को लेकर स्वजन हंगामा किया। इसकी सूचना के बाद थाना प्रभारी करुणा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा, सीओ बलीराम मांझी भी मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने हंगामा करने रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
मृतक के पिता अर्जुन धोबी ने बताया कि उसके बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज रांची में चल रहा था। उसकी बेहतर स्वास्थ कामना को को लेकर वह मजार पहुंचा था। यहीं अचानक उसकी मौत हो गई। बाद में प्रशासन व मजार कमेटी के संयुक्त कोशिश से मृतक के शव को एंबुलेंस से उसके घर भेजने का इंतजाम किया गया। वहीं इस घटना को लेकर सारठ थाने में एक यूडी केस दर्ज किया गया है। इस घटना के कारण पुलिस व प्रशासन को काफी देर तक परेशान रहना पड़ा।