Move to Jagran APP

आरपीएन के भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्णिमा बोलीं-भविष्य बताएगा फैसला सही या गलत, संतोष ने साधा निशाना

RPN Singh कांग्रेस के महासचिव और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसे लेकर झारखंड की राजनीति भी गर्म है। भाजपा के नेता जहां स्वागत कर रहे हैं वहीं कांग्रेस के नेता उनके निर्णय को लगत बता रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 04:08 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 08:52 PM (IST)
आरपीएन के भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्णिमा बोलीं-भविष्य बताएगा फैसला सही या गलत, संतोष ने साधा निशाना
नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते आरपीएन सिंह ( फोटो साैजन्य)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड में पार्टी के प्रभारी आरपीएन सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा ने उनका स्वागत यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। उनके कांग्रेस छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की खबर आने के बाद झारखंड की राजनीति में खलबली मच गई है। वे कांग्रेस के प्रभारी होने के दाैरान झारखंड के पार्टी नेताओं और विधायकों से सीधे संपर्क में थे। उनके दल-बदल पर झारखंड में कांग्रेस और भाजपा के नेता अपनी-अपनी पार्टी लाइन पर बयान दे रहे हैं। भाजपा स्वागत कर रहे हैं तो कांग्रेसी उनके निर्णय को गलत करार दे रहे हैं।

loksabha election banner

 

यह उनका व्यक्तिगत निर्णय

झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा है कि आरपीएन सिंह के ट्वीट से उनके कांग्रेस छोड़ने की जानकारी मिली है। यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। इसमें बहुत ज्यादा तो कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन हो सकता है उन्होंने दूरगामी परिणाम को देखते हुए यह निर्णय लिया है। कांग्रेस झारखंड में मजबूत स्थिति में है और रहेगी। आगे क्या होने वाला है यह तो भविष्य ही तय करेगा। बहुत लोग इसके कई मायने निकाल रहे हैं, कोई सकारात्मक तो कोई नकारात्मक। यह आगे देखने को मिल ही जाएगा।

आरपीएन ने टिकट दिलाने में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

झारखंड कांग्रेस प्रभारी की हैसियत से आरपीएन सिंह ने साल 2019 के विधानसभा चुनाव में झरिया विधानसभा क्षेत्र से पूर्णिमा नीरज सिंह को टिकट दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साथ ही पूर्णिमा की जीत सुनिश्चित करने के लिए वे झरिया में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ प्रचार करने आए थे।

कांग्रेस नेता संतोष सिंह ने आरपीएन पर बोला हमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के कॉर्डिनेटर संतोष कुमार सिंह ने भाजपा में शामिल होने पर आरपीएन सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है-झारखण्ड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह कांग्रेसी विचारधारा के नही थे। वे भाजपा में चले गए इससे मैं आश्चर्यचकित नही हूं। अहंकारी आदमी कभी कांग्रेसी हो ही नही सकता है। लोक सभा और विधान सभा चुनाव में टिकट बेचने का काम किया। झारखण्ड में माैज-मस्ती के लिए आते थे। वे हमेशा झारखण्ड की हेमंत सरकार को गिराने के लिए साजिश रचते रहते थे। 

Koo App

पूर्वांचल की राजनीति का चेहरा पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री माननीय श्री आरपीएन सिंह जी के भाजपा परिवार में शामिल होने से पार्टी को पूर्वांचल में और मजबूती मिलेगी। बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक अभिनन्दन 💐💐 #सोचईमानदारकामअसरदार #यूपीफिरमांगेभाजपासरकार #हरघरभाजपा #आयेंगेफिरयोगी_ही

View attached media content - Sangeeta Yadav (@Sangeetayadavup) 25 Jan 2022

Koo App

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री आरपीएन सिंह जी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। #BJP4UP RPN Singh

View attached media content - Dr Satish Dwivedi (@drdwivedisatish) 25 Jan 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.