Move to Jagran APP

Jharkhand: झामुमो नेता के घर भीषण डकैती, घटनास्थल पर पहुंच शिक्षा मंत्री ने ली पुलिस की क्लास

झारखंड युवा मोर्चा के नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष तापेश्वर महतो के घर डकैती हुई। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो भी नावाडीह के ही रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 10:39 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 10:39 AM (IST)
Jharkhand: झामुमो नेता के घर भीषण डकैती, घटनास्थल पर पहुंच शिक्षा मंत्री ने ली पुलिस की क्लास
Jharkhand: झामुमो नेता के घर भीषण डकैती, घटनास्थल पर पहुंच शिक्षा मंत्री ने ली पुलिस की क्लास

बेरमो, जेएनएन। बोकारो जिले के नावाडीह थाना से महज कुछ ही दूरी पर झारखंड में सत्ताधारी झामुमो के नेता तापेश्वर महतो के घर रविवार की रात डकैतों ने भीषण डाकेजनी की। डकैतों ने पिस्तौल के बल पर परिवार के सभी सदस्यों को काबू किया और घटना को अंजाम दिया। वे नकद 17 हजार समेत लाखों के जेवरात लेकर चलते बने। घटना की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो भी पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। इसके बाद डकैतों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस की क्लास ली। 

loksabha election banner

नावाडीह थाना से महज कुछ ही दूरी पर पीडब्लूडी रोड से तेलो जाने वाले मार्ग पर हथियारबंद पांच नकाबपोश अपराधियों ने रविवार देर रात झारखंड युवा मोर्चा के नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष तापेश्वर महतो के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात अपराधियों ने घर के सभी सदस्यों को रिवाल्वर के बल पर बंधक बना कर घर में रखे 17 हजार नकदी सहित लाखों के जेवरात लेकर चलते बने। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कलीम अख्तर दल-बल के साथ पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं। वहीं जानकारी मिलते ही सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो भी घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी लेेते हुए अपराधियों को तुरंत पकड़ने की बात कही।

तापेश्वर महतो ने बताया कि घर में पूजा रहने की वजह से सभी लोग खा-पीकर सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे हथियारबंद अपराधी छत के रास्ते से घर में प्रवेश कर नाम से तापेश्वर महतो कहते हुए उठाया। उठते ही सिर पर रिवाल्वर तान दी। इसके बाद घर में मौजूद पत्नी बबीता देवी, पिता रोहन महतो, माता भुलिया देवी को बंधक बनाकर कमरे में रखे अलमीरा, बक्सा आदि को तोड़कर 17 हजार रुपये नगद सहित पत्नी व मां के जेवरात लेने के बाद घर का मुख्य दरवाजा खुलवाकर चले गए। अपराधियों ने आधे घंटे तक घर में उत्पात मचाया। तापेश्वर महतो ने बताया कि एक की उम्र 22 के करीब बाकी की 30- 35 के आस-पास होगी। दो के पास रिवाल्वर व अन्य के पास चाकू व संबल था। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं बहुत जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.