सड़क पर भरा पानी, ग्रामीणों ने की धनरोपनी
सिजुआ: भेलाटांड-कपुरिया मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में है। इसकी मरम्मत की दिशा में उदासीनता
सिजुआ: भेलाटांड-कपुरिया मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में है।
इसकी मरम्मत की दिशा में उदासीनता के विरोध में रविवार को ग्रामीण सड़क पर उतर आए। मुख्य सड़क पर बने गड्ढों में जमा पानी में धनरोपनी कर विरोध जताया। इसके बाद ग्रामीण कपुरिया मोड़ पहुंचे। यहां सांसद-विधायक का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। ये लोग मालकेरा-भेलाटांड़-कपुरिया सड़क की मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे।
बता दें कि मालकेरा से भेलाटांड़ होते हुए कपुरिया तक करीब तीन किलोमीटर सड़क की हालत खस्ता है। ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में राहगीर आते-जाते े हैं। छोटी- बड़ी वाहनों की आवाजाही होती है। बारिश के दिनों में सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढे पर सड़क इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल होता है। इस वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन सड़क मरम्मत की दिशा में अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
पंसस संजय भट्ट ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन की अगली रूपरेखा तय करेंगे। ¨रकू देवी, कुकुबाला देवी, आशा देवी, मीना देवी, भौसु देवी, दीपक महतो, राजीव भट्ट, मिथुन हजारी, रुपेश भट्ट, रामा उरांव, दीपक उरांव आदि शामिल थे।