कब्रिस्तान को सुसज्जित करने की मांग को लेकर महिला राजद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र Dhanbad News
केंदुआ चार नंबर में चार सौ साल पुराने कब्रिस्तान प्रशासनिक स्वीकृति का बाट जोड़ रहा है। आजादी के बाद से इस कब्रिस्तान पर अब तक कोई विकास कार्य नहीं हो पाया। यहां जनाजे दफन के कार्य में आम लोगों को काफी परेशानी होती है।
धनबाद, जेएनएन: केंदुआ चार नंबर में चार सौ साल पुराने कब्रिस्तान प्रशासनिक स्वीकृति का बाट जोड़ रहा है। आजादी के बाद से इस कब्रिस्तान पर अब तक कोई विकास कार्य नहीं हो पाया। यहां जनाजे दफन के कार्य में आम लोगों को काफी परेशानी होती है।
यह शिकायत महिला राजद के जिला अध्यक्ष अनवरी खातून ने मुख्यमंत्री से की है। अनवरी खातून मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि नगर निगम वार्ड नंबर 12 अंतर्गत केंदुआ चार नंबर स्थित कब्रिस्तान भूमि अभिलेख में पूर्व से दर्ज है। तकरीबन पांच हजार अल्पसंख्यकों की आबादी इस इलाके में है।
उन सभी के लिए एकमात्र कब्रिस्तान यही है, इन कब्रिस्तान में कोई व्यवस्था नहीं। कब्रिस्तान में ना तो मिट्टी भराव हुई है ना ही फुटपाथ, बजूखाना, पानी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है, यहां तक की कब्रिस्तान प्रबंधन के लिए कमरा, स्टोर रूम तथा एक बारिश से बचने के लिए एक सेड का निर्माण जरूरी है। पर प्रशासन के उदासीन रवैया के कारण बरसों से कब्रिस्तान मैं कोई विकास कार्य नहीं हो पाया है।
महिला राजद नेत्री अनवरी खातून ने उपरोक्त कब्रिस्तान की व्यवस्थागत खामियां दूर करने की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की है। मालूम हो कि अनवरी खातून चौथी बार महिला राजद के जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत हुई है। इस बार वे जन कल्याण कार्य में काफी दिलचस्पी दिखा रही है।