Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने दुमका पहुंचे मुख्यमंत्री, झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना का करेंगे श्रीगणेश

Republic Day 2022 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका पहुंच गए हैं। वे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे। इस दाैरान बहुचर्चित मुख्यमंत्री पेट्रोल सब्सिडी योजना का शुभारंभ करेंगे। इसकी तैयारी दुमका में जोरशोर से की गई है।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 04:45 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 08:51 PM (IST)
गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने दुमका पहुंचे मुख्यमंत्री, झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना का करेंगे श्रीगणेश
दुमका हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत करते विधायक बंसत सोरेन ( फोटो साैजन्य)।

जागरण संवाददाता, दुमका। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका पहुंच गए हैं। वे बुधवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे। दुमका हवाईअड्डे पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत उनके विधायक भाई बंसत सोरेन और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया। मुख्यमंत्री का दुमका दाैरा बहुत की खास है। उनके गणतंत्र दिवस कार्यक्रम पर पूरे झारखंड की नजर है। वे इस माैके पर झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत गरीब बाइकधारकों को प्रत्येक महीने 10 लीटर पेट्रोल पर 25 रुपये के दर से सब्सिडी दी जाएगी। 

loksabha election banner

झारखंड में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस की परंपरा

झारखंड में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस की अलग ही परंपरा रही है। यहां स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को मुख्यमंत्री राजधानी रांची में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। जबकि राज्यपाल उपराजधानी दुमका में ध्वजारोहण करते हैं। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल रांची तो मुख्यमंत्री दुमका में ध्वजारोहण करते हैं। इस परंपरा के तहत ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार की शाम हेलीकाप्टर से दुमका पहुंचे। 

दुमका पुलिस लाइन में होगा समारोह

पुलिस लाइन मैदान में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर होने वाले ध्वजारोहण की सारी तैयारी करीब पूरी हो चुकी है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सुदर्शन मंडल और उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने तैयारी के साथ परेड का अंतिम निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को ध्वजारोहण करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा के भी खासे बंदोबस्त किए गए हैं। मैदान पहुंचने पर दोनों अधिकारियों ने ध्वजारोहण का रिहर्सल किया। परेड में शामिल 13 प्लाटून के जवानों ने पूरे मैदान में कदमताल की। इसके बाद सभी जवान मुख्य मंच तक आए और तिरंगे को सलामी देकर अपने स्थन पर खड़े हो गए। डीआइजी व डीसी ने जिप्सी में बैठकर पूरे मैदान के साथ परेड का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने तैयारी में लगे अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर तैयारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए की जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.