कोयलांचल में श्रद्धा के साथ मनी जगधात्री पूजा
धनबाद : कोयलांचल में शनिवार को जगधात्री पूजा श्रद्धा के साथ मनी। बैंक मोड़ रामकृष्ण विवेका
धनबाद : कोयलांचल में शनिवार को जगधात्री पूजा श्रद्धा के साथ मनी। बैंक मोड़ रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी, हीरापुर माडा क्लब आदि कई जगहों में जगधात्री देवी की पूजा की गई। जगधात्री मां दुर्गा का एक रूप है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक शुल्क पक्ष की नवमी को इनकी पूजा मनाई जाती है। पश्चिम बंगाल में विशेष रूप से जगधात्री देवी की पूजा की जाती है। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी में शनिवार सुबह मंगल आरती के साथ पूजन समारोह आरंभ हुआ। इसके बाद सप्तसती चण्डी पाठ एवं वैदिक मंत्रों से पूरा परिसर गूंज उठा। जगधात्री पूजा पर यहां प्रसाद का वितरण किया गया जिसे सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया। पूजा को सफल बनाने में सोसाइटी के अध्यक्ष जी चटर्जी, सचिव पी राय, उपाध्यक्ष एस मुखर्जी, बानी चंद्र नंदी, अशोक विश्वास, तरुण गोस्वामी, तरुण घोष, छोटू शाहा, केके घोष आदि का योगदान रहा।