Move to Jagran APP

यात्रियों को राहत, एक मार्च से चलेंगी 12 मेमू ट्रेनें

कम किराए में पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज। पहली मार्च से पैसेंजर ट्रेनों की झड़ी लगने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक साथ कई रूटों पर पैसेंजर ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है। इन ट्रेनों के चलने से झारखंड के अलग-अलग शहरों तक पहुंचने की राह आसान होगी। इसके साथ ही झारखंड से बंगाल का सफर भी सुगम हो जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Feb 2022 06:50 AM (IST)Updated: Fri, 25 Feb 2022 06:50 AM (IST)
यात्रियों को राहत, एक मार्च से चलेंगी 12 मेमू ट्रेनें
यात्रियों को राहत, एक मार्च से चलेंगी 12 मेमू ट्रेनें

जागरण संवाददाता, धनबाद : कम किराए में पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज। पहली मार्च से पैसेंजर ट्रेनों की झड़ी लगने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक साथ कई रूटों पर पैसेंजर ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है। इन ट्रेनों के चलने से झारखंड के अलग-अलग शहरों तक पहुंचने की राह आसान होगी। इसके साथ ही झारखंड से बंगाल का सफर भी सुगम हो जाएगा। रेलवे ने ट्रेनों के टाइम टेबल भी जारी कर दिए हैं।

loksabha election banner

---- भागा से आद्रा के बीच चलने वाली ट्रेन का ठहराव

जामाडोबा, भौंरा, सुदामडीह, भोजुडीह, संतालडीह, रुकनी और सांका में होगा। इन ट्रेनों के चलने से बोकारो के भोजुडीह के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के आद्रा समेत अन्य हिस्सों तक पहुंचने के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी। भोजुडीह से चंद्रपुरा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन से महुदा और उस रूट के यात्रियों को नई पैसेंजर ट्रेन मिल सकेगी।

----

मेमू ट्रेनों के नंबर और टाइम टेबल

- 08671 आद्रा-भागा मेमू आद्रा से दोपहर 1:20 पर खुलेगी और दोपहर 2:30 पर भागा पहुंचेगी।

- 08672 भागा-आद्रा मेमू भागा से दोपहर 2:50 पर खुलेगी और शाम 4:05 पर आद्रा पहुंचेगी।

- 08686 आद्रा-खड़गपुर मेमू आद्रा से सुबह 7:10 पर खुलेगी और दिन में 10:35 पर खड़गपुर पहुंचेगी।

- 08685 खड़गपुर-आद्रा मेमू खड़गपुर से शाम 5:05 पर खुलेगी और रात 8:25 पर आद्रा पहुंचेगी।

- 08669 आद्रा-भोजुडीह मेमू आद्रा से रात 10:45 खुलेगी और रात 11:25 पर भोजुडीह पहुंचेगी।

- 08670 भोजुडीह-आद्रा मेमू भोजुडीह से तड़के 3:45 पर खुलेगी और तड़के 4:25 पर आद्रा पहुंचेगी।

- 08665 भोजुडीह-चंद्रपुरा मेमू भोजुडीह से दिन 11:30 पर खुलेगी और दोपहर 12:20 पर चंद्रपुरा पहुंचेगी।

- 08666 चंद्रपुरा-भोजुडीह मेमू चंद्रपुरा से दोपहर 3:35 पर खुलेगी और शाम 5:10 पर भोजुडीह पहुंचेगी।

- 08667 भोजुडीह-भागा मेमू भोजुडीह से शाम 5:30 पर खुलेगी और शाम 6:05 पर भागा पहुंचेगी।

- 08688 भागा-आद्रा मेमू भागा से शाम 6:15 पर खुलेगी और शाम 7:25 पर भागा पहुंचेगी।

- 08663 आद्रा-खानूडीह मेमू आद्रा से सुबह 7:15 पर खुलेगी और सुबह 9:30 पर खानूडीह पहुंचेगी।

- 08664 खानूडीह-भोजुडीह मेमू खानूडीह से सुबह 9:45 पर खुलेगी और दिन 11:15 पर भोजुडीह पहुंचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.