Move to Jagran APP

झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष के पोते ने दोस्त संग खाया जहर, एक की माैत Dhanbad News

अंगद के भाई सुनील की सूचना पर सरायढेला पुलिस घटनास्थल पहुंची और अंगद के शव को उतारा। अंगद ने खुदकशी क्यों की इस बिंदु पर पुलिस छानबीन कर रही है।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 05 May 2020 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 05 May 2020 08:00 AM (IST)
झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष के पोते ने दोस्त संग खाया जहर, एक की माैत Dhanbad News
झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष के पोते ने दोस्त संग खाया जहर, एक की माैत Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। बलियापुर रोड स्थित ढांगी बस्ती स्थित आंगनबाड़ी में सोमवार शाम दो दोस्तों ने खुदकशी का प्रयास किया। इनमें से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा पीएमसीएच में भर्ती है।  दोनों दोस्तों ने पहले जहर खाया। एक ने बाद में फांसी लगा ली। मृत युवक 33 वर्षीय अंगद कुमार मुर्मू है। जबकि उसका दोस्त 23 वर्षीय शनि अपनी चाची के साथ आंगनबाड़ी केंद्र में ही रहता है। 

loksabha election banner

बताते हैं कि सोमवार को अंगद घर में खाना खाने के बाद शनि के पास आंगनबाड़ी केंद्र आ गया। शनि की चाची उस वक्त नहीं थी। दोनों ने काफी देर बातचीत की और जहर खा लिया। इस बीच अंगद ने आंगनबाड़ी के एक कमरे को अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया। काफी देर बाद अंगद की बहन उसे ढूंढते हुए आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची तो देखा कि शनि गिरा हुआ है। खिड़की से झांका तो भाई को फंदे से झूलता पाया। बदहवासी में उसने अपने बड़े भाई सुनील मुर्मू को फोन कर जानकारी दी। इस बीच आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने शनि को पीएमसीएच ले जाकर भर्ती कराया।

उधर अंगद के भाई सुनील की सूचना पर सरायढेला पुलिस घटनास्थल पहुंची और अंगद के शव को उतारा। अंगद ने खुदकशी क्यों की इस बिंदु पर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस सुनील मुर्मू से पूछताछ कर रही है। उसने बताया है कि अंगद की कोई संदिग्ध गतिविधि देखने में नहीं आई थी। वह सामान्य बर्ताव कर रहा था। उसका मोबाइल भी घर में था। मोबाइल से भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।  शनि मुर्मू झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सरकार मुर्मू का पोता बताया जाता है। बस्ती के लोगों का कहना है कि दिन में दोनों साथ ही घूम रहे थे। दोनों नशे में भी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.