Move to Jagran APP

राज्यसभा चुनाव में भाग लेंगे जेल में बंद विधायक संजीव सिंह

जागरण संवाददाता, धनबाद : धनबाद जेल में बंद झरिया के विधायक संजीव सिंह राज्यसभा चुनाव में भाग लेंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 07:48 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 07:48 PM (IST)
राज्यसभा चुनाव में भाग लेंगे जेल में बंद विधायक संजीव सिंह
राज्यसभा चुनाव में भाग लेंगे जेल में बंद विधायक संजीव सिंह

जागरण संवाददाता, धनबाद : धनबाद जेल में बंद झरिया के विधायक संजीव सिंह राज्यसभा चुनाव में भाग लेंगे। उन्होंने जेल से बाहर आकर राज्यसभा चुनाव में मतदान करने के लिए धनबाद कोर्ट में अर्जी लगाई है। 23 मार्च को राज्यसभा चुनाव है।

loksabha election banner

झारखंड से राज्यसभा के लिए दो सीटों का चुनाव 23 मार्च को होना है। मतदान झारखंड विधानसभा में होना है। चुनाव में भाजपा के एक प्रत्याशी समीर उरांव की जीत तय मानी जा रही है। जबकि दूसरे सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनथालिया और कांग्रेस प्रत्याशी धीरज साहू के बीच कांटे की टक्कर है। एक वोट से हार-जीत हो सकती है। इसे देखते हुए भाजपा अपने सभी विधायकों की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने में जुट गई है। इसी सिलसिले में जेल में बंद विधायक संजीव सिंह की तरफ से कोर्ट में अर्जी लगाई गई है। मतदान में भाग लेने के लिए कोर्ट से अनुमति मिल जाने के आसार हैं। विधायक संजीव एक साल से कांग्रेस नेता पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में जेल में बंद हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.