प्रतिबंध के बावजूद बलियापुर दुर्गा मंदिर में किया गया रावण दहन
झरिया- बलियापुर दुर्गा पूजा विजया दशमी के शुभ अवसर पर बलियापुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में स
झरिया- बलियापुर : दुर्गा पूजा विजया दशमी के शुभ अवसर पर बलियापुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में सोमवार को रावण दहन की परंपरा पूरी की गई। दुर्गापूजा कमेटी के लोग पांच फीट छोटा रावण का पुतला दहन किया। रावण दहन देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला प्रशासन की ओर से कोरोना काल में दुर्गा मंदिरों के पास रावण दहन व मेला लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। बावजूद बलियापुर में रावण दहन हुआ। दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन को सैकड़ों लोग जुटे। कमेटी के लोगों का कहना है कि दशकों से चली आ रही दुर्गापूजा व रावण दहन की परंपरा का केवल निर्वहन किया गया है। सिदरी में दशकों से चला आ रहा रावण दहन नहीं हुआ। झरिया के पाथरडीह, कांड्रा, भौंरा आदि क्षेत्रों में भी रावण दहन नहीं किया गया।