Move to Jagran APP

संघ परिवार मना रहा अखंड भारत दिवस, वेबीनार के जरिए प्रांत सह प्रचारक करेंगे संबोधित Dhanbad News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शुक्रवार को अखंड भारत दिवस मना रहा हैं। हालांकि कोरोना के खतरे को देखते हुए इस वर्ष यह कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं बल्कि ऑनलाइन मनाया जा रहा है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 05:52 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 05:55 PM (IST)
संघ परिवार मना रहा अखंड भारत दिवस, वेबीनार के जरिए प्रांत सह प्रचारक करेंगे संबोधित Dhanbad News
संघ परिवार मना रहा अखंड भारत दिवस, वेबीनार के जरिए प्रांत सह प्रचारक करेंगे संबोधित Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उसके अनुषंगी संगठन शुक्रवार को अखंड भारत दिवस मना रहे हैं। हालांकि कोरोनावायरस से संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस वर्ष यह कार्यक्रम सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया जा रहा है, बल्कि ऑनलाइन हो रहा है। शुक्रवार को वेबीनार के जरिए पूरे राज्य के स्वयं सेवकों एवं कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह प्रचारक दिलीप संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 6:30 बजे शाम को आयोजित होगा। इसकी सूचना स्वयंसेवकों को दे दी गई है।

loksabha election banner

इसमें बताया गया है कि 14 अगस्त 1947 वह तिथि है जब अपना भारत देश अखंड था। इसमें आज का पाकिस्तान और बांग्लादेश भी शामिल था। 14 अगस्त की मध्य रात्रि को ही देश के तीन टुकड़े हो गए और हमें इसी विभाजन की कीमत पर आजादी मिली। यह आजादी तब तक अधूरी है जब कि हम अपने देश के उसी अखंड स्वरूप को पुनः प्राप्त नहीं कर लेते। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को अखंड भारत की परिकल्पना को साकार होने तक अहर्निश कार्य करते रहने एवं भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया जाएगा।बता दें कि पहले प्रति वर्ष यह कार्यक्रम धनबाद के तेतुलतल्ला मैदान में आयोजित किया जाता था।

भाजपा दो जगह फहराएगी झंडा : इस बार भाजपा जिला स्तर पर दो जगह जश्न ए आजादी मनाएगी। नये व पुराने कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा। हालांकि यह दो कार्यालय के कारण होगा। पार्टी के अब दो जिला अध्यक्ष भी हो गए हैं। दोनों ही झंडा फहराएगे या पुराने अध्यक्ष ही दोनों जगह झंडा फहराएगे यह अभी तय नहीं हुआ है। इस पर विचार चल रहा है। हालांकि दोनों ही कार्यालय नगर कमेटी के क्षेत्र में पडता है लिहाजा चंद्रशेखर सिंह इसकी तैयारी में लगे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.