16, 20 और 21 नवंबर को भी चलेगी रांची-जयनगर छठ स्पेशल ट्रेन
धनबाद झारखंड में रहने वाले मिथिलांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर। रांची से धनबाद होक
धनबाद : झारखंड में रहने वाले मिथिलांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर। रांची से धनबाद होकर चलने वाली रांची-जयनगर छठ स्पेशल ट्रेन अब 16, 20 और 21 नवंबर को भी चलेगी। वापसी में 17, 21 और 22 नवंबर को जयनगर से रांची लौटेगी। इससे पहले रेलवे ने इस ट्रेन को सिर्फ 18 नवंबर को रांची से जयनगर और 19 को जयनगर से रांची के लिए चलाने की घोषणा की थी। बुकिग खुलते ही पूरी ट्रेन हाउसफुल हो गई। सीटें भर जाने से छठ के दौरान उत्तर बिहार जानेवाले यात्री काफी चितित थे। यात्रियों की सुविधा के लिए अब दक्षिण पूर्व रेलवे ने तीन फेरे बढ़ा दिए हैं। सोमवार को रांची रेल मंडल के डीआरएम नीरज अंबष्ठ ने ट्विटर पर इसकी सूचना जारी की।
- पुराने टाइम टेबल पर चलेगी स्पेशल ट्रेन
- बोकारो में नहीं होगा इस ट्रेन का ठहराव
- रांची से खुलकर सीधे धनबाद आएगी ट्रेन
- 16 और 20 नवंबर को चलने वाली ट्रेन में एक सेकेंड एसी, तीन थर्ड एसी और 10 स्लीपर कोच जुड़ेंगे
- 21 नवंबर को चलने वाली ट्रेन में एक सेकेंड एसी, चार थर्ड एसी और 15 स्लीपर कोच जुड़ेंगे
----
अलग-अलग नंबरों के साथ चलेगी रांची-जयनगर छठ स्पेशल
रेलवे ने रांची-जयनगर स्पेशल ट्रेन को अलग-अलग नंबरों से चलाने की घोषणा की है।
- 16 और 20 नवंबर को 02855 रांची-जयनगर छठ स्पेशल चलेगी। वापसी में 17 व 21 नवंबर को 02856 जयनगर-रांची छठ स्पेशल बनकर चलेगी।
- 21 नवंबर को 02881 रांची-जयनगर स्पेशल ट्रेन चलेगी। वापसी में 02882 जयनगर-रांची छठ स्पेशल बनकर चलेगी। - पहले घोषित 18 नवंबर को चलने वाली ट्रेन का नंबर रांची से 02832 रांची-जयनगर छठ स्पेशल और वापसी में 02831 जयनगर-रांची छठ स्पेशल है।