रांची एसीबी ने तेतुलमारी से गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
तेतुलमारी: रांची एसीबी की टीम बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र की बीघा बस्ती पहुंची। बस्ती के एक मकान
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 09:05 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 09:05 PM (IST)
तेतुलमारी: रांची एसीबी की टीम बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र की बीघा बस्ती पहुंची। बस्ती के एक मकान से गांजा तस्करी के आरोपित श्रीराम ¨सह को पकड़कर अपने साथ ले गई। पुलिस ने बताया कि दो दिन पूर्व रांची में अवैध गांजा से लदे एक ट्रक को जब्त किया गया था। गिरफ्तार चालक की निशानदेही पर पुलिस देर रात तेतुलमारी थाना पहुंची और आरोपित को उसके आवास से पकड़कर साथ ले गई।
इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित तेतुलमारी, सिजुआ तथा कतरास के विभिन्न इलाकों में बाहर से गांजा लाकर आपूर्ति करता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें