Move to Jagran APP

Indian Railways IRCT: रांची-देवघर इंटरसिटी को हरी झंडी, पहले की तरह जनरल टिकट पर सफर की इजाजत नहीं

GOOD NEWS For Railway Passengers रांची-देवघर इंटरसिटी एक्सप्रेस में पहले जनरल टिकट लेकर लोग सफर करते थे। इसमें द्वितीय श्रेणी में आरक्षण की व्यवस्था नहीं थी। लेकिन कोरोना काल में एक्सप्रेस ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी में सफर के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू कर दी गई है।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 08:19 PM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 10:41 AM (IST)
इंटरसिटी के चलने से रांची और देवघर कनेक्ट हो जाएगा ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। GOOD NEWS For Railway Passengers इंतजार की घड़ियां खत्म। रेलवे ने गुरुवार को रांची से देवघर जानेवाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को चलाने की घोषणा कर दी है। सात अप्रैल से रांची से देवघर और आठ से देवघर से रांची के बीच ट्रेन चलने लगेगी। इस ट्रेन के टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पर अब देवघर से रांची जाने के दौरान धनबाद में तीन मिनट के बजाय पांच मिनट का ठहराव होगा। 17 कोच के साथ चलने वाली ट्रेन में 14 जनरल कोच, एक एसी चेयर कार और दो एसएलआर जुड़ेंगे। स्पेशल बनकर चलने वाली ट्रेन का किराया नियमित ट्रेन से ज्यादा होगा। लॉकडाउन के बाद रेल परिचालन शुरू होने के बावजूद रांची-देवघर इंटरसिटी का परिचालन नहीं हुआ था। इस चालू करने की मांग की जा रही थी।

loksabha election banner

सफर के लिए आरक्षित टिकट जरूरी

रांची-देवघर इंटरसिटी एक्सप्रेस में पहले जनरल टिकट लेकर लोग सफर करते थे। इसमें द्वितीय श्रेणी में आरक्षण की व्यवस्था नहीं थी। लेकिन कोरोना काल में एक्सप्रेस ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी में सफर के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू कर दी गई है। ऐसे में सफर करने के लिए यात्रियों को आरक्षण करना होगा। जनरल टिकट पर सफर की अनुमति नहीं मिलेगी।

  • रांची से सात अप्रैल से 30 जून तक चलेगी।
  • देवघर से आठ अप्रैल से एक जुलाई तक चलेगी।

इन स्टेशनों पर भी होगा ठहरावः जसीडीह, कुमराबाद, रोहिणी, शंकरपुरा, मथुरापुर, विद्यासागर, कुमारधुबी, चंद्रपुरा और मूरी। 

  • टाइम टेबल
  • 03319 देवघर-रांची इंटरसिटी
  • देवघर - अलसुबह 4:45
  • मधुपुर - सुबह 5:48
  • जामताड़ा - सुबह 6:27
  • चितरंजन - सुबह 6:45
  • धनबाद - सुबह 8:37
  • गोमो - सुबह 9:10
  • बोकारो - दिन 10:25
  • रांची - दोपहर 12:50
  • 03320 रांची-देवघर इंटरसिटी
  • रांची - दोपहर 1:20
  • बोकारो - दोपहर 3:30
  • गोमो - शाम 4:35
  • धनबाद - शाम 5:55
  • चितरंजन - शाम 7:16
  • जामताड़ा - शाम 7:33
  • मधुपुर - रात 8:12
  • देवघर - रात 10:05

बीकानेर-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस का बढ़ा फेरा, जून तक चलेगी
सियालदह से नई दिल्ली होकर बीकानेर जानेवाली दुरंतो एक्सप्रेस का 1 अप्रैल से परिचालन शुरू हो गया। वापसी में बीकानेर से सियालदह के बीच इस ट्रेन को पांच अप्रैल से चलाया जाएगा। इस ट्रेन के चलने से गर्मी की छुट्टियों के दौरान दिल्ली और राजस्थान जाने की राह आसान हो जाएगी। रेलवे ने इस ट्रेन के टाइम टेबल में भी बदलाव किया है। इसके साथ ही गुरुवार से अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस भी चलने लगेगी। सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस दो अप्रैल से चलेगी। अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस को 30 जून तक और सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस को एक जुलाई तक चलाने की अनुमति मिली है। दोनों ट्रेनों में बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। बीकानेर से एक अप्रैल से 24 जून तक और कोलकाता से दो अप्रैल से  25 जून तक चलाने की अनुमति मिली है।

लोडिंग में धनबाद रेल मंडल नंबर वन
लोडिंग में भारतीय रेल में नंबर एक पर काबिज रहने वाले धनबाद रेल मंडल का सिक्का इस बार भी चल गया है। 31 मार्च को जारी हुए वित्तीय वर्ष के आंकड़े में धनबाद को 132.4 मिलीयन टन लोङ्क्षडग और 14,277.2 करोड़ आमदनी के साथ देशभर में फिर नंबर वन का ताज मिल गया है। दूसरे पायदान पर बिलासपुर रेल मंडल है। तीसरे में झारखंड का ही चक्रधरपुर और चौथे नंबर पर ओडिशा का खुर्दा रोड मंडल शामिल है। हालांकि लोडिंग के मामले में बिलासपुर धनबाद से आगे है। पर आमदनी में धनबाद ने बाजी मार ली है। कोरोना काल के बाद भी नंबर वन का सेहरा बंधने का श्रेय डीआरएम आशीष बंसल ने रेल अधिकारी व कर्मचारियों को दिया है। सीनियर डीसीएम अखिलेश पांडेय ने कहा कि फरवरी महीने में भी धनबाद रेल मंडल नंबर एक पर था। इस बारऔर बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश होगी।

किस रेल मंडल की कितनी लोडिंग और आमदनी

  1. धनबाद - 132.4 मिलीयन टन- 14,277.2 करोड़
  2. बिलासपुर - 136.87- 13,990.2 करोड़
  3. चक्रधरपुर - 134.5- 11,150.3 करोड़
  4. खुर्दा रोड - 128.8 - 11,672.2 करोड़

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.