Move to Jagran APP

Rajya Sabha Election 2020 : मतदान के बाद भाजपा विधायक का बदला-बदला सा तेवर, दिखाया विक्ट्री साइन

Rajya Sabha Election 2020 बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो राज्यसभा चुनाव में मतदान कर के निकले तो बदले हुए तेवर में दिखें। उन्होंने मीडिया के सामने विक्ट्री का साइन दिखाया।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 01:55 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 02:04 PM (IST)
Rajya Sabha Election 2020 : मतदान के बाद भाजपा विधायक का बदला-बदला सा तेवर, दिखाया विक्ट्री साइन
Rajya Sabha Election 2020 : मतदान के बाद भाजपा विधायक का बदला-बदला सा तेवर, दिखाया विक्ट्री साइन

धनबाद, जेएनएन। Rajya Sabha Election 2020 बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो राज्यसभा चुनाव में मतदान कर के निकले तो बदले हुए तेवर में दिखें। उन्होंने मीडिया के सामने विक्ट्री का साइन दिखाया। दुष्‍कर्म सहित कई मामलों में आरोपी विधायक को कोर्ट के आदेश के बाद प‍ुलिस संरक्षा में धनबाद से रांची विधानसभा लाया गया था।

prime article banner

गौरतलब है कि शुक्रवार को झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान हुआ। सुबह 9 बजे से वोट डाले जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। राज्य़सभा के लिए राज्य के कुल 79 विधायक तीन उम्‍मीदवारों का भाग्‍य तय कर रहे हैं। झामुमो के उम्‍मीदवार शिबू सोरेन, भाजपा के प्रत्‍याशी दीपक प्रकाश और कांग्रेस की तरफ से शहजादा अनवर चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार को ही शाम पांच बजे नतीजे भी आ जाएंगे।

हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो को धनबाद पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच रांची ले गई। पुलिस लाइन से दो पदाधिकारी व दर्जन भर से अधिक जवानों को की सुरक्षा घेरे में धनबाद जेल से रांची के लिए रवाना किया गया। विधायक को झारखंड विधानसभा में राज्यसभा चुनाव में मतदान के बाद उन्हें रांची से वापस धनबाद जेल लाया जाएगा। 

दरअसल, झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए दो सीटों पर मतदान हो रहा है। शुक्रवार यानी 19 जून को झारखंड विधानसभा में राज्य के विधायक राज्यसभा के दो सदस्यों को चुनने के लिए अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। धनबाद जेल में बंद भाजपा विधायक ढुलू महतो के संदर्भ में हाई कोर्ट ने झारखंड सरकार को निर्देश दिया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि वे राज्यसभा चुनाव में मतदान करने के लिए समय से पहुंच सके।

हालांकि, धनबाद कोर्ट ने बुधवार को ही ढुलू को विधानसभा चुनाव में भाग लेने की अनुमति दे दी थी। अब हाई कोर्ट के आदेश के बाद यह तय हो गया है कि उन्हें समय पर धनबाद जेल से झारखंड विधानसभा भवन रांची पहुंचने में किसी तरह की सरकारी बाधा उत्पन्न नहीं की जाएगी। भाजपा विधायक ढुलू महतो यौन शोषण के मामले में 11 मई से धनबाद जेल में बंद हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.