Move to Jagran APP

Jharkhand : झामुमो सांसद को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, आरोपित गिरफ्तार

राजमहल सांसद विजय हांसदा को मनोज कुमार नामक युवक ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी है। इसे लेकर झामुमो क्रीडा मोर्चा के जिला संयोजक ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 04:00 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 09:51 AM (IST)
Jharkhand : झामुमो सांसद को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, आरोपित गिरफ्तार
Jharkhand : झामुमो सांसद को सोशल मीडिया पर मिली जान से मारने की धमकी, आरोपित गिरफ्तार

धनबाद, जेएनएन। राजमहल सांसद विजय हांसदा (Vijay Hansda) को सोशल मीडिया (Social Media) पर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी हिरणपुर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी मनोज कुमार ने दी है। घटना 8 जुलाई की है। इसे लेकर झामुमो क्रीडा मोर्चा के जिला संयोजक प्रकाश कुमार सिंह ने मनोज कुमार के खिलाफ नगर थाना में शुक्रवार को मामला दर्ज कराया है। नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के अंदर आरोपित मनोज को तारापुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

loksabha election banner

झामुमो क्रीडा मोर्चा के जिला संयोजक प्रकाश ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि 8 जुलाई 2020 को मनोज कुमार ने फेसबुक पर राजमहल सांसद विजय हांसदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। सांसद के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए गोली मारने की धमकी दी गई। इससे सांसद की छवि धूमिल हुई है। धमकी दिए जाने के कारण कार्यकर्ताओं में भय का माहौल है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 8 जुलाई को किसी ने उसके मोबाइल पर फोन कर इसकी जानकारी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपित की तलाश में जुट गई। जांच के क्रम में पता चला कि मनोज तारापुर गांव में सड़क किनारे घुम रहा है। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मनोज कुमार द्वारा राजमहल सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया गया है। सांसद को फेसबुक के माध्यम से जान मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। -गोपाल कृष्ण यादव, थाना प्रभारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.