Move to Jagran APP

Rajiv Gandhi Death Anniversary: आधुनिक दूरसंचार क्रांति के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी : कांग्रेस

भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि शनिवार को झरिया में आतंकवादी विरोधी दिवस के रूप में चिल्ड्रेन पार्क सामुदायिक भवन में मनाया गया। झरिया नगर कांग्रेस कमेटी केपदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

By Atul SinghEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 05:58 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 06:05 PM (IST)
Rajiv Gandhi Death Anniversary: आधुनिक दूरसंचार क्रांति के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी : कांग्रेस
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुख्तार खान ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी कुर्बानी तक दे दी।

जासं, झरिया : भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि शनिवार को झरिया में आतंकवादी विरोधी दिवस के रूप में चिल्ड्रेन पार्क सामुदायिक भवन में मनाया गया। झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के  पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि देश में आधुनिक दूरसंचार क्रांति, कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज, जवाहर नवोदय विद्यालय, महिला स्वावलंबी व 18 वर्ष में युवाओं को मतदान का अधिकार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दिलाया। इस अवसर पर भारत जोड़ो संगोष्ठी भी हुई। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि शमशेर आलम ने कहा कि देश की आबादी में 65 प्रतिशत युवा हैं। केंद्र की सरकार इन्हें गुमराह कर रही है।

loksabha election banner

जबकि इन युवाओं को उच्च शिक्षा व रोजगार की जरूरत है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मुख्तार खान ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी कुर्बानी तक दे दी। कांग्रेस पार्टी ने देश को गौरवशाली और शक्तिशाली बनाया। आईआईटी आईआईएम का जाल बिछाया। लेकिन वर्तमान सरकार इसे बेच कर पूंजीवादियों की मदद कर रही है। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बरनवाल ने कहा कि राजीव गांधी की हत्या देश के लिय अपूर्णीय क्षति है। मौके पर प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, भोला नाथ सिंह, शिव शंभू प्रसाद, मनोहर रजवार, रत्नेश यादव, वीरेंद्र बहादुर सिंह, राकेश मिश्रा, अशोक रवानी, राजेंद्र साव, गीता पासवान, रेखा पासवान, शांति बाल्मीकि, अमित विश्वकर्मा, महेंद्र पासवान, विनोद शर्मा, निसार अहमद, अशोक चंद्रवंशी, प्यारे चंद्रवंशी, राजा वर्मा, अनुराग बंटी, मनोज सोनी, डॉ चंडी बनर्जी, श्याम सुन्दर शाह आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.