Move to Jagran APP

Raj Sinha MLA Dhanbad: कथित हत्या की साजिश के बाद विधायक ने उठाया विधि-व्यवस्था का सवाल, डीसी बोले-दोषी बच नहीं पाएगा

Raj Sinha MLA Dhanbad विधायक राज सिन्हा को हजारीबाग की ज्योति सिन्हा नाम की महिला ने पत्र लिखकर जानकारी दी है कि हत्या की साजिश रची गई है। शूटर धनबाद पहुंच चुके हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 26 Aug 2020 01:46 PM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 01:46 PM (IST)
Raj Sinha MLA Dhanbad: कथित हत्या की साजिश के बाद विधायक ने उठाया विधि-व्यवस्था का सवाल, डीसी बोले-दोषी बच नहीं पाएगा
Raj Sinha MLA Dhanbad: कथित हत्या की साजिश के बाद विधायक ने उठाया विधि-व्यवस्था का सवाल, डीसी बोले-दोषी बच नहीं पाएगा

धनबाद, जेएनएन। विधायक राज सिन्हा ने बुधवार को धनबाद के उपायुक्त उमाशंकर सिंह से मुलाकात की। इस दाैरान खुद की हत्या की साजिश रचे जाने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हजारीबाग की एक महिला ने उन्हें पत्र लिखर हत्या की साजिश की जानकारी दी है। इस दाैरान विधायक ने विधि व्यवस्था पर भी बात की। भाजपा नेता सतीश सिंह हत्याकांड के एक सप्ताह गुजर जाने और पुलिस के किसी नतीजे पर नहींं पहुचने की जानकारी दी। 

loksabha election banner

उपायुक्त ने माना अधिकारियों की कमी से विधि व्यवस्था हो रहे प्रभावित

उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने माना कि एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की कमी से विधि व्यवस्था प्रभावित हो रही है। हालांकि उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रशासन और पुलिस अपने काम में पूरा एहतियात बरत रही है और कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा।  उन्होंने विधायक राज सिन्हा से यह बातें कहीं।

सिन्हा पत्र मिलने के बाद बुधवार को उपायुक्त से मिलने गए थे। उन्होंने जिले की विधि-व्यवस्था एवं बिजली-पानी संकट पर भी बातचीत की। कहा कि पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर सिर्फ हेलमेट और मास्क देख रही है। आम युवाओं को परेशान कर रही है। जबकि असली अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। ना तो उनके वाहनों के नंबर प्लेट की जांच की जा रही हैं, ना काला शीशा पर कोई प्रतिबंध है। सभी धड़ल्ले से इसका प्रयोग कर रहे हैं। आम लोग परेशान हो रहे हैं। यही हाल बिजली-पानी और यातायात का भी है। शहर मैं कई कई दिनों से जलापूर्ति नहीं होना आम बात हो गई है। बिजली कटौती रूटीन में शामिल हो गयी है। इस दिशा में कोई अधिकारी संज्ञान तक नहीं लेता। 

 उपायुक्त ने इन मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेने एवं गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करने की बात कही। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि एसएसपी व अन्य पदाधिकारियों की कमी से कुछ परेशानी है। पर कोई बच नहीं पाएगा। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। दोषी जल्द पकड़े जाएंगे। उन्होंने बिजली-पानी संकट का समाधान भी जल्द करने का आश्वासन दिया। उपायुक्त से मिलने वालों में विधायक राज सिन्हा के अलावा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मनोज मालाकार भी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.