सीएम साहेब! धनबाद के लोगों से जो वायदा किए थे, कब कीजिएगा पूरा? पूछ रहे आपके विधायक
कोरोना टीकाकरण का कार्य शनिवार से धनबाद जिला के तोपचांची और टुंडी प्रखं में शुरू होने जा रहा है। इसकी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। झारखंड सरकार के सचेतक और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सुबह सवेरे ही इन तैयारियों का जायजा लिया।
धनबाद, जेएनएन : कोरोना टीकाकरण का कार्य शनिवार से धनबाद जिला के तोपचांची और टुंडी प्रखं में शुरू होने जा रहा है। इसकी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। झारखंड सरकार के सचेतक और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सुबह सवेरे ही इन तैयारियों का जायजा लिया।
वे दोनों केंद्रों पर पहुंचे और टीकाकरण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया और कहा कि दोनों सरकार ने पहले चरण के टीकाकरण के लिए सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तोपचांची और टुंडी का चयन किया है। दोनों क्षेत्र उनके विधान सभा में आते हैं। ग्रामीणों को इस वैश्विक बीमारी से निजात मिलेगी। आगे चलकर पूरे जिले में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही सभी लोगों को टीका लगेगा। विधायक मथुरा ने आगामी चार फरवरी को आयोजित होने वाले पार्टी स्थापना दिवस समारोह को लेकर कहा कि पिछली बार गोल्फ मैदान में बने मंच से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने काफी घोषणाएं की थी। तब वे मुख्यमंत्री नहीं थे। अब उनकी सरकार है। ऐसे में जो वादे उन्होंने धनबाद के लोगों से किए हैं उसे पूरा करने का वक्त आ गया है।
रोजगार और पलायन को लेकर जो बातें कहीं थी, उसका फायदा भी मिलेगा। महतो ने विधि व्यवस्था को लेकर भाजपा की ओर से किए जा रहे लगातार हमले पर पलटवार करते हुए कहा कि आरोप लगाने से पहले भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के शासन काल को जरुर याद करे। वर्तमान सरकार मेंघटनाओं का ग्राफ कम है और मामलों का उद्भेदन तथा अपराधियों की गिरफ्तारी का आंकड़ा अधिक है। वर्तमान समय में भाजपा के पास अब कोई मुद्दा बचा ही नहीं है, जिस पर वह सरकार को घेर सके।