Move to Jagran APP

Dhanbad Weather Update: बंगाल की खाड़ी में मचा उथल-पुथल, ठंड और बारिश को लेकर माैसम विभाग ने दी यह चेतावनी

Dhanbad Weather Update माैसम विशेषज्ञ डॉ एसपी यादव का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात जैसी परिस्थिति बन रही है। दो दिसंबर से चक्रवात का धनबाद और आसपास में ज्यादा असर दिखेगा। घने बादल आने से 3 से 6 दिसंबर के बीच यहां बारिश भी हो सकती है।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 07:30 AM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 07:51 AM (IST)
Dhanbad Weather Update: बंगाल की खाड़ी में मचा उथल-पुथल, ठंड और बारिश को लेकर माैसम विभाग ने दी यह चेतावनी
धनबाद का माैसम धीरे-धीरे हो रहा सर्द ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता धनबाद। बंगाल की खाड़ी में काफी उथल-पुथल मचा हुआ है। अंदमान के आसपास लो प्रेशर आने की संभावना बन रही है। 30 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का जन्म हो सकता है। इसके अगले 48 घंटे के दौरान डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। डिप्रेशन चक्रवात का लघु रूप है जिससे तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। दिसंबर के पहले हफ्ते में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। लो प्रेशर की वजह से मौसम में भी बदलाव आएगा। अगले एक-दो दिनों तक अब हवा में ठंडक बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। तापमान में बढ़ोतरी से ठंड में थोड़ी कमी आएगी।

loksabha election banner

दूसरी ओर, मानसून के जानकार डॉ एसपी यादव का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात जैसी परिस्थिति बन रही है। इससे समुद्री गर्म हवाएं इस ओर आ रही है। दो दिसंबर से चक्रवात का धनबाद और आसपास में ज्यादा असर दिखेगा। घने बादल आने से 3 से 6 दिसंबर के बीच यहां बारिश भी हो सकती है। अमूमन धनबाद में चक्रवात अक्टूबर-नवंबर तक ही दिखता है। इस साल दिसंबर में भी धनबाद में चक्रवात के संकेत मिल रहे हैं। इसकी वजह समुद्र की सतह का पानी का सामान्य से अधिक गर्म होना है। समुद्र की सतह के पानी के अधिक गर्म होने की वजह से चक्रवात जैसी परिस्थिति उत्पन्न हो रही है। इसका असर दिसंबर के पहले सप्ताह तक दिख सकता है। बादलों के हटने के बाद मौसम के फिर करवट लेने की संभावना है।  10 दिसंबर से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। बादल छटते ही कड़ाके की ठंड दस्तक दे सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.