Move to Jagran APP

झारखंड समेत चार राज्यों में नक्सली बंद के मद्देनजर Indian Railways हाई अलर्ट पर, ट्रेनों की गति पर ब्रेक

माओवादी बंद को लेकर आरपीएफ और स्टेशन मास्टर को हाई अलर्ट कर दिया गया है। प्रभावित रेल मार्गाें पर रेलवे ट्रैक की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पुल-पुलिया और आरपीएफ पोस्ट की विशेष निगरानी का संदेश जारी कर दिया गया है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 08:51 AM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 09:19 AM (IST)
झारखंड समेत चार राज्यों में नक्सली बंद के मद्देनजर Indian Railways हाई अलर्ट पर, ट्रेनों की गति पर ब्रेक
रेल पटरियों की निगरानी करते सुरक्षाकर्मी और रेलकर्मी ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। 16 से 19 तक प्रतिवाद दिवस मनाने और 20 नवंबर को भारत बंद के दौरान 19 नवंबर की देर रात नक्सलियों ने झारखंड में रेलवे पर कहर ढाया। राज्य के अलग-अलग रेल मार्गाें पर विस्फोट कर रेलवे ट्रैक उड़ा दिये। धनबाद रेल मंडल के लातेहार के पास धमाके से पटरी उड़ा देने के कारण 19 की पूरी रात ट्रेनों के पहिए थमे रहे। इसी तरह चक्रधरपुर रेल मंडल में भी पटरियों को उड़ा दिया। अब एक बार फिर माओवादियों ने 23 से 25 नवबर तक भारत बंद का एलान कर दिया है। इसके मद्देनजर रेलवे हाई अलर्ट पर है। पटरियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ट्रेनों की गति घटा दी गई। 

loksabha election banner

प्रशांत बोस और शीला की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे नक्सली

झारखंड में नक्सली प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शाली मरांडी की गिरफ्तारी, छह नक्सली नेताओं की गिरफ्तारी व गढ़ चिरौली में मारे गए अपने साथियों के विरोध में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने तीन दिनों के बंद का एलान किया है। 23 से 25 नवंबर तक बिहार, झारखंड, छतीसगढ़ व यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों में किए गए बंद की घोषणा को लेकर सुरक्षा को लेकर रेलवे हाई अलर्ट कर दिया है। बंद की घोषणा बिहार-झारखंड उतरी छतीसगढ़ उतर प्रदेश सीमान्त रिजनल कमेटी भाकपा माओवादी द्वारा पर्चा निकालकर किया है।

धनबाद रेल मंडल ने ट्रेनों की गति कम करने का जारी किया आदेश 

नक्सली बंद मद्देनजर धनबाद रेल मंडल ने 21 नवंबर की रात से 25 नवंबर की अलसुबह पांच बजे तक ट्रेनों की रफ्तार कम करने का निर्देश जारी कर दिया है। धनबाद रेल मंडल के नक्सल प्रभावित रेल मार्गाें पर ट्रेनों की अधिकतम गति 75 किमी प्रति घंटे तय कर दी गई है। रविवार रात नौ बजे से इसे प्रभावी कर दिया गया। धनबाद से चलने वाली गंगा-सतलज एक्सप्रेस, गंगा-दामोदर एक्सप्रेस समेत रात में धनबाद होकर गुजरने वाली दिल्ली, मुंबई समेत अन्य रूटों की ट्रेनों की गति नियंत्रित कर चलाई गई। देर रात और अलुसबह आनेवाली ट्रेनों को भी रफ्तार कम कर चलाया जाएगा। इससे पहले 20 को नक्सिलयों के भारत बंद के मद्देनजर 20 नवंबर की शाम छह बजे से 21 नवंबर की सुबह छह बजे तक भी ट्रेनों को रफ्तार कम कर चलाया गया। बंद के दौरान अप्रिय घटना की आशंका को लेकर गया जंक्शन व आसपास के रेल क्षेत्रों में आरपीएफ व जीआरपी सुरक्षा के लिए का हाई अलर्ट पर है। स्टेशनों व रेल ट्रैक पर सुरक्षा बढ़ायी गई है।

इन रेल मार्गाें पर कम की गई रफ्तार

तेतुलमारी से भोलीडीह तक, निमियाघाट से चौधरीबांध तक, गझंडी से पहाड़पुर तक, डुमरी विहार से जोगेश्वर विहार तक, राय से बरवाडीह तक और कोडरमा से हजारीबाग डाउन और बरकाकाना तक।

आरपीएफ और स्टेशन मास्टर हाई अलर्ट

माओवादी बंद को लेकर आरपीएफ और स्टेशन मास्टर को हाई अलर्ट कर दिया गया है। प्रभावित रेल मार्गाें पर रेलवे ट्रैक की पेट्रोङ्क्षलग बढ़ा दी गई है। पुल-पुलिया और आरपीएफ पोस्ट की विशेष निगरानी का संदेश जारी कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.