Railways News: पश्चिम बंगाल में छह महीने बाद पैसेंजर ट्रेनें अनलाक; आसनसोल-बर्द्धमान की सभी लोकल पटरी पर, हटिया मेमू चलेगी जल्द
Railways News धनबाद जिला से सटे आसनसोल से बर्द्धमान की सुबह से रात की सभी लोकल ट्रेनों के पहिए रविवार से घूमने लगे हैं। इससे बंगाल के साथ-साथ धनबाद और आसपास से बंगाल जानेवाले यात्रियों को सफर में मुश्किलों का सामना नहीं करना होगा।
जागरण संवाददाता, धनबाद। कोरोना की दूसरी लहर के कारण छह मई से रद हुई बंगाल की पैसेंजर ट्रेनें छह महीने बाद रविवार से फिर पटरी पर लौट गईं। पैसेंजर ट्रेनों के चलने से अब यात्रियों की जेब कम ढीली होगी। साथ ही छोटे स्टेशन और हाल्ट तक आसानी से पहुंच सकेंगे। धनबाद जिला से सटे आसनसोल से बर्द्धमान की सुबह से रात की सभी लोकल ट्रेनों के पहिए रविवार से घूमने लगे हैं। इससे बंगाल के साथ-साथ धनबाद और आसपास से बंगाल जानेवाले यात्रियों को सफर में मुश्किलों का सामना नहीं करना होगा। पैसेंजर ट्रेनों के चलने के साथ ही अब छह महीने से बंद बर्द्धमान-हटिया मेमू पैसेंजर के भी जल्द चलने की उम्मीद है। धनबाद से आद्रा होकर बांकुड़ा व विष्णुपुर जानेवाली मेमू ट्रेन भी जल्द चल सकती है।
जानें आसनसोल से बर्द्धमान के बीच अप और डाउन में कब कब चलेगी पैसेंजर ट्रेनें
- आसनसोल से बर्द्धमान
- 03530 आसनसोल-बर्द्धमान पैसेंजर आसनसोल से अलसुबह 04:55 बर्द्धमान सुबह 06:40
- 03532 आसनसोल-बर्द्धमान पैसेंजर आसनसोल से अलसुबह 05:45 बर्द्धमान सुबह 07:35
- 03534 आसनसोल-बर्द्धमान पैसेंजर आसनसोल से सुबह 06:20 बर्द्धमान सुबह 08:06
- 03536 आसनसोल-बर्द्धमान पैसेंजर आसनसोल से सुबह 07:42 बर्द्धमान सुबह 09:38
- 03514 आसनसोल-बर्द्धमान पैसेंजर आसनसोल से सुबह 09:00 बर्द्धमान दिन 10:50
- 03516 आसनसोल-बर्द्धमान पैसेंजर आसनसोल से दिन 10:20 बर्द्धमान दोपहर 12:20
- 03518 आसनसोल-बर्द्धमान पैसेंजर आसनसोल से दोपहर 12:40 बर्द्धमान दोपहर 2:30
- 03520 आसनसोल-बर्द्धमान पैसेंजर आसनसोल से दोपहर 2:05 बर्द्धमान शाम 4:00
- 03540 आसनसोल-बर्द्धमान पैसेंजर आसनसोल से शाम 16:10 बर्द्धमान शाम 6:05
- 03548 आसनसोल-बर्द्धमान पैसेंजर आसनसोल से शाम 4:55 बर्द्धमान शाम 6:45
- 03504 आसनसोल-बर्द्धमान पैसेंजर आसनसोल से शाम 18:30 बर्द्धमान रात 8:30
- 03552 आसनसोल-बर्द्धमान पैसेंजर आसनसोल से रात 9:50 बर्द्धमान देर रात 11:50
- बर्द्धमान से आसनसोल
- 03529 बर्द्धमान-आसनसोल पैसेंजर बर्द्धमान से अलसुबह 04:00 आसनसोल सुबह 05:55
- 03531 बर्द्धमान-आसनसोल पैसेंजर बर्द्धमान से अलसुबह 05:20 आसनसोल सुबह 07:10
- 03503 बर्द्धमान-आसनसोल पैसेंजर बर्द्धमान से सुबह 06:35 आसनसोल सुबह 08:45
- 03533 बर्द्धमान-आसनसोल पैसेंजर बर्द्धमान से सुबह 07:30 आसनसोल सुबह 09:15
- 03535 बर्द्धमान-आसनसोल पैसेंजर बर्द्धमान से सुबह 08:40 आसनसोल दिन 10:35
- 03513 बर्द्धमान-आसनसोल पैसेंजर बर्द्धमान से सुबह 09:50 आसनसोल दिन 11:40
- 03515 बर्द्धमान-आसनसोल पैसेंजर बर्द्धमान से दोपहर 12:05 आसनसोल दोपहर 1:55
- 03517 बर्द्धमान-आसनसोल पैसेंजर बर्द्धमान से दोपहर 1:15 आसनसोल दोपहर 15:05
- 03519 बर्द्धमान-आसनसोल पैसेंजर बर्द्धमान से शाम 3:35 आसनसोल शम 5:30
- 03537 बर्द्धमान-आसनसोल पैसेंजर बर्द्धमान से शाम 4:05 आसनसोल शाम 5:55
- 03547 बर्द्धमान-आसनसोल पैसेंजर बर्द्धमान से शाम 5:25 आसनसोल शाम 7:20
- 03511 बर्द्धमान-आसनसोल पैसेंजर बर्द्धमान से रात 8:10 आसनसोल 10:05