Move to Jagran APP

नकवी व जयंत सिन्हा भी होंगे रेल जीएम की बैठक में शामिल

जागरण संवाददाता, धनबाद : रेलवे में सुधार और अपने संसदीय क्षेत्र में रेल के विकास से जुड़े सुझ

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 01:40 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 01:49 PM (IST)
नकवी व जयंत सिन्हा भी होंगे रेल जीएम की बैठक में शामिल
नकवी व जयंत सिन्हा भी होंगे रेल जीएम की बैठक में शामिल

जागरण संवाददाता, धनबाद : रेलवे में सुधार और अपने संसदीय क्षेत्र में रेल के विकास से जुड़े सुझाव देने को लेकर छह सितंबर को सांसदों और पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी के साथ धनबाद में होनेवाली बैठक में दो केंद्रीय मंत्री भी शिरकत करेंगे। इनमें एक केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले से जुड़े मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और दूसरे केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा होंगे। दोनों ही झारखंड के सांसद हैं। इनके साथ ही 14 अन्य लोकसभा व राज्यसभा सदस्य भी शामिल होंगे। बैठक डीआरएम कार्यालय के सभागार में आयोजित होगी। सांसदों के सुझाव रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा। आयोजन को लेकर रेलवे ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है।

prime article banner

बैठक में शामिल होनेवाले सांसद

धनबाद - पशुपति नाथ सिंह

पलामू - वीडी राम

गया - हरि मांझी

चतरा - सुनील कुमार सिंह

कोडरमा - डॉ. रवींद्र राय

रॉब‌र्ट्सगंज यूपी - छोटे लाल

सिधी, एमपी - रीति पाठक

गिरिडीह - रवींद्र पांडेय

रांची - राम टहल चौधरी

रांची - परिमल नाथवानी राज्यसभा

रांची - महेश पोद्दार राज्यसभा

रांची - प्रेम चंद गुप्ता राज्यसभा

रांची - समीर उरांव राज्यसभा

रांची - धीरज प्रसाद साहु राज्यसभा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.