Move to Jagran APP

Indian Railways : रेलवे ने दिया मकर संक्रांति का तोहफा, 15 से चलेगी धनबाद रांची इंटरसिटी

धनबाद से रांची जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर। रेलवे ने यात्रियों को मकर संक्रांति का तोहफा दे दिया है। धनबाद रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 जनवरी से चलने लगेगी। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद ट्रेन चलाने की तारीख का ऐलान कर दिया।

By Atul SinghEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 05:04 PM (IST)
धनबाद से रांची जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जेएनएन, धनबाद : धनबाद से रांची जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर। रेलवे ने राजधानी रांची बाद जाने वाले यात्रियों को मकर संक्रांति का तोहफा दे दिया है। धनबाद रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 जनवरी से चलने लगेगी। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद रेलवे में ट्रेन चलाने की तारीख का ऐलान कर दिया। धनबाद से रांची और रांची से धनबाद के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 जनवरी से ही चलने लगेगी।

loksabha election banner

 धनबाद रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को चलाने की मंजूरी रेलवे बोर्ड में दिसंबर में ही दे दी थी। 26 दिसंबर से ट्रेन चलाने की तारीख की भी घोषणा हो गई थी। पर कोच की उपलब्धता ना होने से रेलवे ने ट्रेन चलाने को लेकर असमर्थता जाहिर कर दी थी। बाद में धनबाद रेल मंडल को अतिरिक्त कोच उपलब्ध कराए गए। कोच मिलने के बाद रेलवे ने सारी तैयारियां पूरी की और 15 जनवरी से ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी। 

 जनरल टिकट पर नहीं होगा सफर कराना होगा रिजर्वेशन धनबाद रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में जनरल टिकट पर सफर नहीं कर सकेंगे। दोनों ओर से सफर के लिए यात्रियों को रिजर्वेशन कराना होगा। सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही इस ट्रेन में सफर की अनुमति मिलेगी। इस ट्रेन में सेकेंड सीटिंग के साथ एक एसी चेयर कार भी जुड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.