बेंगलुरु के यशवंतपुर से आसनसोल-मधुपुर होकर बिहार जाने को दो स्पेशल ट्रेन Dhanbad News
हाइटेक सिटी बेंगलुरु से भी बड़े पैमाने पर झारखंड और बिहार के प्रवासियों की वापसी शुरू हो गई है। हजारों की संख्या में घर लौट रहे प्रवासियों के कारण झारखंड बिहार और बंगाल लौटने वाली ट्रेनें फुल हो चुकी हैं।
धनबाद, जेएनएन : हाइटेक सिटी बेंगलुरु से भी बड़े पैमाने पर झारखंड और बिहार के प्रवासियों की वापसी शुरू हो गई है। हजारों की संख्या में घर लौट रहे प्रवासियों के कारण झारखंड बिहार और बंगाल लौटने वाली ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। लगातार बढ़ रही भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने कई ट्रेनों को चलाने का एलान कर दिया है। दक्षिण भारत से पहले ही जहां कई ट्रेनों की घोषणा हो चुकी हैं वही अब बेंगलुरु के यशवंतपुर से बिहार के दानापुर के लिए दो ट्रेनें चलाने की घोषणा हुई है। इनमें एक 30 अप्रैल और दूसरी एक मई को चलेगी। इन ट्रेनों में बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और झारखंड के यात्री भी सफर कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल के खड़गपुर, आद्रा और आसनसोल तथा झारखंड के मधुपुर में इस ट्रेन का ठहराव दिया गया है। दोनों दिन चलने वाली ट्रेन इन स्टेशनों से होकर ही चलेंगी।
नियमित ट्रेनों से ज्यादा किराया
30 अप्रैल और एक मई को यशवंतपुर से दानापुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन में सफर के लिए किराया भी स्पेशल चुकाना होगा। दूसरी नियमित ट्रेनों की तुलना में इन दोनों ट्रेनों का किराया अधिक है। तत्काल कोटे की बुकिंग नहीं होगी। किसी भी तरह का रियायती टिकट भी जारी नहीं होगा।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव जोलारपेट्टई, पेरंबूर, गुड्डूर, विजयवाड़ा, राजमुंद्री, विशाखापट्टनम, खुरदा रोड, भद्रक, खड़कपुर, आद्रा, आसनसोल, मधुपुर, झाझा व किउल।
30 अप्रैल को चलने वाली ट्रेन
06217 यशवंतपुर - दानापुर स्पेशल
यशवंतपुर - रात 12:15
आसनसोल - दोपहर 12:20
मधुपुर - दोपहर 2 :50
दानापुर - रात 8:00
एक मई को चलने वाली ट्रेन
06221 यशवंतपुर - दानापुर स्पेशल
यशवंतपुर - रात 12:15
आसनसोल - दोपहर 12:20
मधुपुर - दोपहर 2 :50
दानापुर - रात 8:00