धनबाद स्टेशन पर 24 घंटे मिलेगी महिला यात्रियों को मदद
धनबाद धनबाद स्टेशन पर अब महिला यात्रियों को 24 घंटे आपात मदद मिलेगी।
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 03:35 AM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 03:35 AM (IST)
धनबाद : धनबाद स्टेशन पर अब महिला यात्रियों को 24 घंटे आपात मदद मिलेगी। इसके लिए स्टेशन के दक्षिणी छोर के प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर हेल्प लाइन की शुरुआत हुई। मंगलवार शाम रेल पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन में 24 घंटे दो महिला पुलिस तैनात रहेगी। अन्य पुलिस कर्मी भी उनका सहयोग करेंगे।
दरअसल, डीसी रेल लाइन चालू होने के बाद दक्षिणी छोर पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। देर रात की कई ट्रेनें उस छोर पर आती हैं। सुरक्षा बंदोबस्त न होने की वजह से खास तौर पर महिला यात्रियों को परेशानी होती है। इसी के मद्देनजर हेल्पलाइन सुविधा की शुरुआत की गई है। मौके पर रेल थाना प्रभारी एचएन सिंह, स्टेशन प्रबंधक रत्नेश कुमार समेत अन्य शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें