Move to Jagran APP

धनबाद से न्यू गिरिडीह तक बिछेगी नई रेल लाइन

धनबाद से गिरिडीह तक घने जंगलों से घिरी पहाड़ियों और नदियों के ऊपर से गुजरने वाली ट्रेन से सफर करने का ख्वाब देख रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 06:37 AM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 06:37 AM (IST)
धनबाद से न्यू गिरिडीह तक बिछेगी नई रेल लाइन
धनबाद से न्यू गिरिडीह तक बिछेगी नई रेल लाइन

तापस बनर्जी, धनबाद : धनबाद से गिरिडीह तक घने जंगलों से घिरी पहाड़ियों और नदियों के ऊपर से गुजरने वाली ट्रेन से सफर करने का ख्वाब देख रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने धनबाद-गिरिडीह रेल लाइन प्रोजेक्ट चालू करने की घोषणा कर दी है। 70.70 किमी लंबी रेल लाइन का तकरीबन 50 किमी हिस्सा धनबाद जिले के अधीन होगा। इसमें धनबाद संसदीय क्षेत्र के दायरे में 20 किमी लंबी लाइन बिछाने का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। रेलवे की ओर से बताया गया गया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए 300 करोड़ स्वीकृत है। नई रेल लाइन निर्माण के लिए विभागीय प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

loksabha election banner

धनबाद से गिरिडीह के बीच रेल लाइन निर्माण के लिए तीन-चार पहले ही ट्रैफिक सर्वे हो चुका है। बेंगलुरू की एजेंसी ने ट्रैफिक सर्वे कर रेलवे को रिपोर्ट सौंपी थी। सर्वे में इस प्रोजेक्ट में तकरीबन 1600 करोड़ खर्च होने का आकलन किया गया था। बाद में रेलवे के साथ हुई सांसदों की बैठक में 2019 में ही इस प्रोजेक्ट के लिए 300 करोड़ की स्वीकृति दी गई थी। अब इस प्रोजेक्ट के पटरी पर उतरने की उम्मीद जगी है। धनबाद से गोविदपुर, टुंडी और जामताड़ा होकर बिछेगी लाइन :

धनबाद से गिरिडीह तक प्रस्तावित रेल लाइन के लिए प्रधानखंता तक नई लाइन बिछाने की आवश्यकता नहीं है। मौजूदा रेल लाइन पर धोखरा से प्रधानखंता के बीच इसी लाइन का उपयोग होगा। धोखरा-प्रधानखंता के बीच करमाटांड़ से ढांगी गांव की ओर नई लाइन बिछेगी। यही लाइन न्यू गिरिडीह तक जाएगी। धनबाद से न्यू गिरिडीह के बीच पहला रेलवे स्टेशन गोविदपुर होगा। गोविदपुर से लाइन का विस्तार महाराजगंज तक होगा। महाराजगंज में भी स्टेशन विकसित होगा। महाराजगंज के बाद अगला स्टेशन टुंडी होगा। टुंडी के बाद जामताड़ा के फतेहपुर होकर उसरी फाल और वहां से कोइमारा और फिर न्यू गिरिडीह तक पहुंचेगी। धनबाद की झोली में आ सकता है पूरा पूरा प्रोजेक्ट :

गिरिडीह पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधीन है और न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन धनबाद डिविजन का हिस्सा है। अलग-अलग जोन और रेल मंडल होने से प्रोजेक्ट में देर हो सकती है। लिहाजा, पूरी संभावना है कि पूरा प्रोजेक्ट धनबाद रेल मंडल की देखरेख में पूरा होगा। हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है। गोविदपुर - धनबाद से दूरी 10.75 किमी।

महाराजगंज - धनबाद से दूरी 24.95 किमी।

टुंडी - धनबाद से दूरी 38.10 किमी।

फतेहपुर - धनबाद से दूरी 44.85 किमी ।

कोईमारा - दूरी धनबाद से 58.20 किमी।

न्यू गिरिडीह - धनबाद से दूरी 70.70 किमी धनबाद से न्यू गिरिडीह के बीच कौन-कौन स्टेशन :

गोविदपुर, महाराजगंज, टुंडी, फतेहपुर, कोइमारा व न्यू गिरिडीह फैक्ट फाइल

धनबाद जिले में 46.70 रूट किलोमीटर रेलवे ट्रैक बिछेगी।

गिरिडीह जिले में 24 रूट किलोमीटर रेलवे लाइन बिछेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.