Move to Jagran APP

चासनाला गोली कांड के आरोपित पुलिस अधिकारी की तलाश में रांची में छापेमारी

नुनूडीह में 25 नवंबर की शाम उदय नाथ पांडेय के घर में हो रहे उनके पुत्र के तिलकोत्सव के दौरान गोली चलने से एनबीसीसी कॉलोनी निवासी ठकुराइन सुधा देवी की मौत हो गई थी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 03:21 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 03:21 AM (IST)
चासनाला गोली कांड के आरोपित पुलिस अधिकारी की तलाश में रांची में छापेमारी
चासनाला गोली कांड के आरोपित पुलिस अधिकारी की तलाश में रांची में छापेमारी

चासनाला : नुनूडीह में 25 नवंबर की शाम उदय नाथ पांडेय के घर में हो रहे उनके पुत्र के तिलकोत्सव के दौरान गोली चलने से एनबीसीसी कॉलोनी निवासी ठकुराइन सुधा देवी की मौत हो गई थी। घटना के चौथे दिन शनिवार को भी विधि-व्यवस्था को लेकर घटना स्थल पर पुलिस कैंप कर रही थी। नामजद आरोपित सहायक अवर निरीक्षक वाल्मीकि पाठक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रांची में छापेमारी की। लेकिन वाल्मीकि का सुराग नहीं मिला। इससे लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। आरोपित पुलिस पदाधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर राज्य की पुलिस को अलर्ट किया गया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर उनके मोबाइल टावर लोकेशन को खंगाल रही है। लेकिन उसका मोबाइल घटना के बाद से स्विच ऑफ बता रहा है।

loksabha election banner

सुदामडीह थाना पुलिस बोकारो जिला के पुलिस के साथ रांची पुलिस से भी संपर्क में है। वाल्मीकि बोकारो से पूर्व रांची में पदस्थापित थे। गोली कांड में जख्मी युवक की भी पहचान अब तक पुलिस नहीं कर पाई है। गोलीकांड के बाद तोड़फोड़, सड़क जाम व पुलिस पर पथराव करने वाले उपद्रवियों की पहचान के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। वीडियो के फोटो फुटेज को खंगालकर अज्ञात लोगों को नामजद करने की तैयारी में पुलिस लगी है। भाभी ने यौन शोषण का आरोप लगाया तो स्वजनों के साथ थाना पहुंचा युवक : कुमारधुबी के युवक पर रिश्ते में लगने वाली भाभी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला अपने पति व बच्चे को छोड़ कुमारधुबी युवक के घर आ पहुंची। शनिवार की सुबह युवक अपनी पत्नी व स्वजनों के साथ कुमारधुबी ओपी पहुंचा और उस महिला को घर से निकालने की गुहार लगाई। युवक ने पुलिस को बताया कि महिला मौसेरा भाई की पत्नी है। भाभी होने के नाते उससे हंसी मजाक किया करता था। उसके साथ किसी तरह का संबंध नहीं बनाया है। हालांकि, महिला ने ओपी में कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.