Lok Sabha Election 2019: फिर बदला राहुल के रोड शो का रूट
दिल्ली से पहुंचे केबी बैजू ने सिंफर गेट से नया बाजार तक रोड शो का रूट उलटा पाया। वे राहुल गांधी के कार्यक्रम को देखते हैं।
By Edited By: Published: Sun, 05 May 2019 11:04 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 11:46 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो में फिर बदलाव हुआ है। अब मटकुरिया चेक पोस्ट से बैंकमोड़ जेडी कुमार तक रोड शो हो गया है। शनिवार को सिंफर गेट से नया बाजार सुभाष चौक तक रोड शो तय किया गया था। उससे पहले करकेंद नेहरू उद्यान से बरवाअड्डा हवाई अड्डा तक रोड शो तय हुआ था। रविवार को अंतिम रूप में मटकुरिया चेक पोस्ट से बैंकमोड़ जेडी कुमार तक निर्धारित किया गया।
दिल्ली से पहुंचे केबी बैजू ने सिंफर गेट से नया बाजार तक रोड शो का रूट उलटा पाया। वे राहुल गांधी के कार्यक्रम को देखते हैं। एसपीजी, जिला प्रशासन व कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ जगह का निरीक्षण कर रूट में बदलाव किया गया। लोकसभा प्रभारी सुलतान अहमद ने बताया कि रोड शो के बाद बरवाअड्डा हवाई अड्डा से हेलीकॉप्टर से वापस जाएंगे। रोड शो को सफल बनाने के लिए रविवार को चुनाव कार्यालय में बैठक हुई। सभी ने बढ़-चढ़कर राहुल गांधी के रोड शो को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। बैठक में जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश काग्रेस प्रवक्ता राजेश ठाकुर, चुनाव प्रभारी सुल्तान अहमद, सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा व शकर प्रजापति, अशोक सिंह, बैभव सिन्हा, अभिजीत राज, सोनू सिंह, अभिरव, विकास, मनोज यादव, बाबू अंसारी आदि उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें