Move to Jagran APP

झरिया : सिंह मेंशन व रघुकुल की बहुएं हुईं आमने-सामने, सिपहसलार भी रहे मौजूद Dhanbad News

सिंह मेंशन की बहू रागिनी सिंह व रघुकुल की बहू पूर्णिमा सिंह श्री श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार की रात झरिया श्री श्याम मंदिर पहुंची। इस दौरान दोनों आमने-सामने भी हुईं।

By Sagar SinghEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 12:26 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 12:26 PM (IST)
झरिया : सिंह मेंशन व रघुकुल की बहुएं हुईं आमने-सामने, सिपहसलार भी रहे मौजूद Dhanbad News
झरिया : सिंह मेंशन व रघुकुल की बहुएं हुईं आमने-सामने, सिपहसलार भी रहे मौजूद Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। एक दूसरे की घोर राजनीतिक विरोधी सिंह मेंशन की बहू रागिनी सिंह व रघुकुल की बहू पूर्णिमा सिंह श्री श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार की रात झरिया श्री श्याम मंदिर पहुंची। दोनों ने श्याम के दरबार में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान दोनों आमने-सामने भी हुईं।

loksabha election banner

बताते हैं कि पूर्णिमा पहले श्याम मंदिर पहुंचीं। इसी दौरान रागिनी भी पहुंच गई। पूर्णिमा लगभग 15 मिनट तक मंदिर में रहने के बाद माथा टेककर अपने गंतव्य को रवाना हो गईं। उनके साथ कई सिपहसलार भी थे। इसी दौरान रागिनी भी मंदिर पहुंची। उन्होंने भी बाबा की पूजा कर लगभग एक घंटे तक भजन-कीर्तन का आनंद लिया।

इसके बाद रागिनी सिंह भी अपने गंतव्य को चली गई। रागिनी के साथ भी उनके कई सिपहसलार थे। मालूम हो कि दोनों बहुएं झरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे के लिए लगातार जनसंपर्क कर रही हैं। रागिनी भाजपा व पूर्णिमा कांग्रेस से टिकट मिलने के प्रति आशान्वित हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.