Move to Jagran APP

रघुकुल व सिंह मेंशन की बहुएं पूर्णिमा व रागिनी एक साथ पहुंचीं झरिया गुरुद्वारा

झरिया सिखों के पहले गुरु नानक देव के 551 वें जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के अवसर पर रविवार को

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 03:35 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 03:35 AM (IST)
रघुकुल व सिंह मेंशन की बहुएं पूर्णिमा व रागिनी एक साथ पहुंचीं झरिया गुरुद्वारा
रघुकुल व सिंह मेंशन की बहुएं पूर्णिमा व रागिनी एक साथ पहुंचीं झरिया गुरुद्वारा

झरिया : सिखों के पहले गुरु नानक देव के 551 वें जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के अवसर पर रविवार को धनबाद के चर्चित दो राजनीतिक प्रतिद्वंदी परिवार रघुकुल की बहू झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह व झरिया के पूर्व विधायक सिंह मेंशन के संजीव सिंह की धर्मपत्नी भाजपा नेत्री रागिनी सिंह झरिया कोयरीबांध गुरुद्वारा के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचीं। दोनों ने गुरु ग्रंथ साहब के आगे माथा टेका। भजन-कीर्तन में शामिल हुईं। ऐसा हाल में शायद पहली बार हुआ है कि दोनों राजनीतिक प्रतिद्वंदी परिवार की बहुएं एक समय एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। गुरु पर्व की बधाई सिखों को दी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दोनों स्वागत किया गया। एक दूसरे के घोर राजनीतिक विरोधी बहुओं को एक साथ कार्यक्रम में देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। लगभग पौने ग्यारह बजे विधायक पूर्णिमा गुरुद्वारा पहुंची। इसके कुछ देर बाद ही भाजपा नेत्री रागिनी भी पहुंची। लगभग आधा घंटा तक पूर्णिमा व रागिनी कुछ दूरी बनाकर संगत में अन्य महिलाओं के साथ बैठी रहीं। बावजूद दोनों में कोई बातचीत नहीं हुई। दोनों ने गुरुद्वारा का प्रसाद ग्रहण किया। पूर्णिमा ने कहा कि गुरुनानक के शब्द को लोग अपने जीवन में उतार लें तो वे सफल हो जाएंगे। कहा कि समर्पण व सेवा सीखनी है तो लोगों को गुरुद्वारा जरूर आना चाहिए। रागिनी ने कहा कि हर साल गुरु पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा में आती रही हूं। गुरु पर्व की सभी को शुभकामनाएं देती हूं। इसके बाद रागिनी प्रस्थान कर गई। वहीं विधायक पूर्णिमा को गुरुद्वारा कमेटी के लोगों ने गुरूनानक स्कूल व स्थानीय समस्याओं से अवगत करा समाधान की मांग की। पूर्णिमा ने हर संभव पहल करने का आश्वासन दिया। कमेटी ने उसे अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर जितेंद्र सिंह, गुरुचरण सिंह, देवेंद्र सिंह, इकबाल सिंह, दिलजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, रणदीप सिंह, गौरव, यशदीप सिंह, बिट्टू सिंह, तारा कौर, राजविदर कौर, अशोक वर्णवाल, रत्नेश यादव, महेश शर्मा, वीरेंद्र बहादुर सिंह, रमाकांत यादव, अनूप साव, अर्जुन विश्वकर्मा, राहुल साहू, राज सिंह, अनुज पासवान, राजेश सिंह, राजा गुप्ता, गणेश रजक, कल्लू गुप्ता आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.