शक्ति मंदिर की वर्षगांठ पर विघ्नहर्ता का 1008 दुर्वा से पूजन
धनबाद: शक्ति मंदिर की 22वीं प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ शुक्रवार को विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पू
धनबाद: शक्ति मंदिर की 22वीं प्राण प्रतिष्ठा वर्षगांठ शुक्रवार को विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा के साथ आरंभ हुई। छह दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले भगवान गणेश की पूजा की गई। मंदिर प्रांगण में बने मंडपशाला में सुबह नौ बजे पूजा अर्चना शुरू हुई। सोडस मात्रिका, नवग्रह पूजन, बजरंगबली के ध्वजा पूजन के उपरांत विघ्नहर्ता भगवान गणेश को 1008 दुर्वा से पूजा गया। मंडपशाला में पूजनोत्सव के बाद माता रानी के दरबार में पूजा हुई। शाम को 1008 नामों से भगवान गणेश को आहूति दी गई और फिर भजन-कीर्तन हुआ। अंत में भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। 80 किलो दूध से बने फलहारी खीर प्रसाद के रूप में बांटे गए। मुख्य यजमान राकेश आनंद ने पत्नी संग पूजा की। पंडित रमेश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में आचार्यो ने पूजन कराया। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एसपी सोंधी, सचिव अरुण तिवारी, संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विपिन अरोड़ा, अशोक भसीन, साकेत साहनी, अनिल दत्त बाली, प्रबंधक ब्रजेश मिश्रा आदि की भूमिका रही।
19 को निकलेगी भव्य प्रभातफेरी
वर्षगांठ पर मंगलवार 19 फरवरी को प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सुबह 5 बजे मंदिर प्रांगण से प्रभातफेरी आरंभ होगी जो जोड़ाफाटक, धनसार, बैंकमोड़, पुराना बाजार, रतनजी रोड, साई मंदिर टेंपल, हावड़ा मोटर रोड होते हुए वापस शक्ति मंदिर पहुंचेगी। शक्ति मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी निकलेगी। 20 फरवरी को भंडारा के साथ वार्षिक वर्षगांठ संपन्न होगी। शक्ति मंदिर की वर्षगांठ पर पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है जिससे मंदिर आकर्षक लग रहा है। यज्ञ मंडप को भी विशेष तौर पर सजाया गया है।